डेस्क खबर

पार्षद विष्णु यादव की पत्नी से दिनदहाड़े चैन  स्नैचिंग,. सिटी कोतवाली क्षेत्र मे अज्ञात नकाबपोशों ने दिया वारदात को अंजाम..कानून व्यवस्था पर उठे सवाल..??




डेस्क खबर../ एक बार फिर सिटी कोतवाली क्षेत्र मे दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग की घटना से जिले मे कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है , दिन दहाड़े हुई पार्षद की पत्नी के साथ हुई इस घटना के बाद से इलाके मे हड़कंप मचा हुआ है, । करीब महीने भर पहले हुई सरकारी शराब भट्टी मे लाखों रू की नगद लूट मामले मे नाकाम कोतवाली पुलिस इस घटना मे इस बार भी सीसीटीवी की मदद से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दे रही है।



ताजा मामला जांजगीर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहा कांग्रेसी पार्षद विष्णु यादव की पत्नी से नरहिया बाबा रोड मे दो अज्ञान नकाबपोश बदमाशो ने झप्पटा मारकर गले से करीब डेढ़ तोले की चैन पार करते हुए बाइक मे फरार हो गए। वही जहाँ इलाके मे दहशत मची हुई है तो जिले की पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
गौरतब है की जिले मे बदमाशो मे कानून का खौप खत्म होता नजर आ रहा है खुलेआम दिनदहाड़े बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनोती दे रहे है, पर तमाम दावो के बाद भी बदमाशो के गिरेबांन तक कानून के हाथ पहुँचने मे नाकाम हो रहे है.. जिसके कारण लोग कानून वासस्था पर सवाल उठा रहे है।


गौरतलब है की बिलासपुर रेंज आईजी के निर्देश के बाद बनी बिलासपुर और जांजगीर पुलिस की संयुक्त टीम  14 जनवरी को  जांजगीर चांपा जिले के खोखरा स्थित सरकारी शाराब भट्टी मे दिनदहाड़े गार्ड के पैर मे गोली मारकर 78 लाख रुपए की लूट मामले को सुलझाने मे नाकाम रही है, महीने भर हुई लाखों रु नगद लूट मामले मे तमाम दावे और तहकीकात के बाद भी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कोई सुराग हाथ नही लग पाया है।

जांजगीर चांपा जिले के खोखरा शराब दुकान के पास दिनदहाड़े कैश कलेक्शन की टीम पर दो बदमाश युवकों ने देशी कट्टे से गार्ड पर फायरिंग कर स्कॉर्पियो वाहन में रखे 78 लाख रुपए लुट की घटना को अंजाम दिया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र मे घटित हुई थी जहाँ 14  जनवरी की सुबह 10 बजे जिले के शराब दुकान में केश कलेक्शन के लिए धीरज सिंह,चालक अमन सिंह और सिक्योरिटी गार्ड शैलेंद्र सिंह बैस निकलने थे। जिन्होंने सभी अलग अलग जगहों के शराब दुकान से 78 लाख रुपए का कलेक्शन कर अपनी स्कॉर्पियो वाहन सीजी 12AZ 8733 में रखे हुए थे और शाम करीबन 5 बजे खोखरा शराब भट्टी दुकान कलेक्शन के लिए पहुंचे थे। घायल शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि दो युवक पास आकर गाड़ी को खोलने की बात कहने लगें। जिसका मैने विरोध किया और नहीं खोलूंगा बोलने पर अपने पास रखे देशी कट्टे से पैर में गोली मार दी और मैं वहीं पर गिर गया।
घटना की जानकारी मिलने पर आबकारी विभाग की टीम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी भी ली थी सभी सीमा वर्ती क्षेत्र में नाका बंदी की गई थी।  आरोपियों की पहचान के आस पास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले थे।
एक के बाद हो रही घटनाओ के बाद भी पुलिस का पुरा तंत्र भी आरोपियों को नही पकड़ पाया है । जिसके कारण बदमाश बेखौप होकर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है ।

error: Content is protected !!