पुलिसकर्मी की दबंगई: राजधानी में एक्टिवा सवार लड़की से टक्कर के बाद हाथापाई, CCTV में कैद हुई घटना..!
युवती को दी गंदी गंदी गालिया, पुलिस थाने पहुँचा मामला..!


डेस्क खबर / प्रदेश की राजधानी रायपुर के खमराहडीह थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी की दबंगई का मामला सामने आया है। थाने के ठीक सामने एक पुलिसकर्मी ने एक्टिवा सवार लड़की की गाड़ी को ठोकर मार दी। जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो पुलिसकर्मी ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इतना ही नही इस दौरान पुलिसकर्मी ने युवती को गंदी गंदी गालिया देना भी शुरू कर दिया। किसी तराह युवतियों ने अपनी गाड़ी उठाकर वहाँ से निकल कर ट्राफिक विभाग मे पदस्थ जवान की शिकायत थाने मे दर्ज करवाई है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है जिसमे अपनी गलती होने के बाद भी पुलिस का जवान लड़की को घुसा मारता साफ साफ नज़र आ रहा है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की और पुलिसकर्मी के बीच जोरदार बहस हुई और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिसकर्मी ने अपनी गलती मानने की बजाय लड़की पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस के रवैये पर नाराजगी जाहिर की। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। खमराहडीह थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिसकर्मी के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना से पुलिसकर्मियों के आचरण पर सवाल खड़े हो रहे है।