डेस्क खबर

शिवलिंग पकड़े भालू का वीडियो वायरल, आस्था से जोड़कर देख रहे लोग..

डेस्क खबर../ महासमुंद जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भालू शिवलिंग को पकड़े हुए नजर आ रहा है। यह दृश्य लोगों को चौंका रहा है और इसे शिवभक्ति की आस्था से जोड़ा जा रहा है।

वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि यह बागबाहरा के प्रसिद्ध चंडी मंदिर क्षेत्र का है। यहां मां चंडी के दरबार में अक्सर भालू आते हैं और मंदिर में चढ़ाया गया प्रसाद ग्रहण करके वापस जंगल में चले जाते हैं।


शिवलिंग को पकड़कर भालू का यह व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे भगवान शिव की कृपा और भालू की श्रद्धा के रूप में देख रहे हैं। चंडी मंदिर पहले से ही अपनी धार्मिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है, और इस घटना ने इसे और भी खास बना दिया है।

यह वीडियो भक्तों के बीच जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस घटना को आस्था से जोड़ कर देख रहे है।

error: Content is protected !!