डेस्क खबररायपुर

छत्तीसगढ़ के रामायण* वीडियो ने मचाई हलचल, सियासी वीडियो पर मचा बवाल..!
विष्णुदेव को बताया राम तो भूपेश को बनाया रावण..!!

डेस्क खबर रायपुर…/ सोशल मीडिया पर शुक्रवार से वायरल हो रहे “छत्तीसगढ़ के रामायण” वीडियो ने सियासी हलचल पैदा कर दी है। इस वीडियो में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भगवान राम और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रावण के रूप में दिखाया गया है।


भूपेश बघेल ने इसे लेकर तंज कसते हुए कहा, “मुख्यमंत्री जी, आप कुछ भी हो सकते हैं, लेकिन भगवान नहीं।” उन्होंने वीडियो के लिए मुख्यमंत्री की पीआर टीम को जिम्मेदार ठहराया है।

https://x.com/bhupeshbaghel/status/1877933739973693829?s=46&t=rZzRFtCTeQ4_pTLVK4sAiA

वीडियो में भाजपा नेताओं को रामायण के सकारात्मक पात्रों के रूप में और कांग्रेस नेताओं को नकारात्मक पात्रों के रूप में दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव को लक्ष्मण, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को भरत और विजय शर्मा को हनुमान बताया गया है। वहीं, भूपेश बघेल को रावण, टीएस सिंहदेव को विभीषण, और कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को कुंभकरण के रूप में दिखाया गया है।

पूर्व अधिकारी सौम्या चौरसिया को कैकई, सांसद ज्योत्सना महंत को ताड़का, और विधायक उत्तरी जांगड़े को मंथरा बताया गया है। इस वीडियो के सोर्स को लेकर अभी तक सच सामने नही आया है , लेकिन इसके वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है और राजनीति बवाल खड़ा हो गया है।

error: Content is protected !!