डेस्क खबर

पटवारी ले रहा था घुस  ! जाँच मे हुई पुष्टि.. !
कलेक्टर ने किया पटवारी को निलंबित., राशि लेते हुए वायरल हुआ था वीडियो

डेस्क खबर,…/ गौरेला पेंड्रा मरवाही: तहसील के पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया में उनके द्वारा राशि लेते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने मामले की जांच कराई। जांच में यह घटना सत्य पाई गई। इसके बाद, उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा, जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

error: Content is protected !!