पुलिस भर्ती मामले मे आरक्षक ने की खुदखुशी.. मरने से पहले लिखा हाथ मे सुसाइट नोट..!
DIG से लेकर SP पर लगे गंभीर आरोप.. भूपेश बघेल ने की CBI जांच की मांग..


डेस्क खबर../ राजनांदगांव जिले मे पुलिस भर्ती में धांधली, का आरोप लगाकर आरक्षक की फांसी की खबर के बाद बवाल मच गया है। आरक्षक ने मरने से पहले से पहले पहली बार सुसाइड नोट पेन से हाथों में लिख कर गंभीर आरोप लगाए है । सुसाइट नोट मे लिखा है की भर्ती ड्यूटी में कर्मचारियों का फंसाया जा रहा है। अधिकारियों को बचाया जा रहा है। इस घटना से मचे हड़कम्प के बाद जाँच मे बड़े खुलासे हो सकते है और पुलिस भर्ती मे दोषी अधिकारियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है
पुलिस भर्ती में परिवार जनों का बड़ा बयान सामने आया है । मृतक के भाई का साफ तौर पर कहना है छोटे कर्मचारियों को फसाया जा रहा बड़े अधिकारीयो को बचाया जा रहा है और इसके लिए एसपी और जो स्पस्ट मेरे भाई के हाथों पर सुसाइड लिखा है जबकि पूरे मामले को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया मे पोस्ट कर सरकार के खिलाफ बिगुल फुक दिया है और पूरे मामले की cbi से जांच की मांग करते हुए आरक्षक की मौत पर संदेह जताते हुए सरकार पर तीखा कटाक्ष किया है। और पूरे मामले को मध्यप्रदेश मे हुए बहुचर्चित व्यापम घोटाले से जोड़ने की कोशिश करते हुए अपनी मंशा साफ कर दी है।

मृतक आरक्षक अनिल रत्नाकर खैरागढ़ जालबंधा मे पदस्थ था और आरक्षक भर्ती घोटाले मामले मे दर्ज fir के सिलसिले मे पूछताछ के लिए बुलाया गया था । गौरतलब हैं की इस मामले मे 14 संदेही पुलिस कर्मियों की मिलीभगत की बात सामने आई है।