डेस्क खबर

डिप्टी कलेक्टर की कार से एक व्यक्ति की मौत.., पुलिस ने किया मामला दर्ज…



डेस्क खबर बालोद: डौंडी कच्चे मार्ग पर अवारी नाला अंधियाबाहरा के पास सोमवार दोपहर को डिप्टी कलेक्टर की कार से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्राम अवारी निवासी दिलीप कुमार उइके, जो बीजापुर में डिप्टी कलेक्टर हैं, अपने ममेरा भाई रतन लाल उइके और उनकी मां को डौंडी से इलाज करवाकर कार से वापस गांव लौट रहे थे। तभी भानुप्रतापपुर की ओर से आ रहे ग्राम बोगर निवासी 30 वर्षीय अलखराम गौर की बाइक और कार में टक्कर हो गई, जिससे अलखराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!