डेस्क खबर
पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता के पैर में लगी आग, पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टला


डेस्क खबर …बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर बस स्टैंड पर एक पुलिस कस्टडी में हुई युवक की संदिग्ध मौत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन किया जा रहा था। इस दौरान एक कार्यकर्ता के पैर में अचानक आग लग गई, जिससे माहौल में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखते ही पुलिस और अन्य कार्यकर्ताओं ने तुरंत मिलकर स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया और समय रहते आग बुझा दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
इस प्रदर्शन का उद्देश्य पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के खिलाफ विरोध जताना था। कांग्रेस कार्यकर्ता मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस की सतर्कता और कार्यकर्ताओं की तत्परता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।