VIDEO.– वंदे भारत ट्रेन पर पथराव : कांग्रेसी पार्षद के भाई ने साथियों के साथ मिलकर की पत्थरबाजी .?रेल्वे पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ! घटना से जुड़ा वीडियो आया सामने .!


डेस्क खबर ../ असमाजिक तत्वों ने एक बार फिर ट्रायल पर वापिस लौट रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया है ।
रेल्वे से मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले में
वंदे भारत ट्रेन पर बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर पथराव किया गया है । पथराव की वारदात से ट्रेन के तीन कोच C2-10 , C4-1,C9-78 के शीशो मे दरार आई है । आरपीएफ पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरिफ्तार किया है । सभी पकड़ाए गए आरोपी बागबाहरा के रहने वाले बताए जा रहे है । जिन्होंने ट्रेन में पथराव किया था । आरोपी कांग्रेस से जुड़े हुए बताए जा रहे है। रेलवे पुलिस ने इस बात की भी पुष्टि की है पकड़े गए आरोपियों में एक बागबाहरा नगर पालिका में कांग्रेसी पार्षद का भाई भी है , घटना से नाराज आरोपियों का पुलिस ने जमकर स्वागत सत्कार भी किया है । सभी आरोपियों के खिलाफ आर पी एफ पुलिस रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज कर आज रेलवे कोर्ट मे पेश किया जाएगा ।
बागबाहरा के युवकों ने ट्रेन की खिड़कियों पर पत्थर फेंक दिए, जिससे तीन विंडो क्रेक हो गईं। इस घटना के बाद, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए युवकों का कांग्रेस से जुड़ाव बताया गया है, और उनमें से एक बागबाहरा नगर पालिका के पार्षद का भाई भी है। इस घटनाक्रम के बाद, आरपीएफ ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है ।
रेलवे सुरक्षा बल ने इस पथराव की घटना को गंभीरता से लेते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा है और उनके खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की घटनाओं के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।