बीजेपी महिला विधायक का विवादित बयान से आएगा भूचाल ..???एक विशेष समुदाय के लिए की अमर्यादित टिप्पणी.!धर्मांतरण और चंगाई सभा कैंसर से भी खतरनाक .– विधायक …विधायक के खिलाफ कई थानों में हुई शिकायत ..!


डेस्क खबर ../ छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे धर्मातरण को लेकर जशपुर से बीजेपी विधायक रायमुनी भगत ने एक विशेष समुदाय के खिलाफ विवादित बयान के बाद छत्तीसगढ़ में बवाल मच गया है । बीजेपी विधायक ने एक विशेष समुदाय के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक सभा में बेतुका बयान दे डाला । विधायक ने मुगल शासक और अंग्रेज शासन की तुलना करते हुए मुगल शासन को बेहतर बताने की कोशिश की। इतना ही नही महिला विधायक ने सारी हदें पार करते हर प्रभु ईशु के खिलाफ भी जमकर अशोभनीय सब्दो का इस्तेमाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी कसार नहीं छोड़ी। भाजपा विधायक ने कहा कि मुगल शासन और ईसाई अंग्रेज शासन काल की तुलना करते हुए मुगलो को बेहतर बताते हुए एक विशेष समुदाय के लोगो पर लाठी डंडों और बंदूकों की नोक पर हिंदुओ का धर्म परिवर्तन करवाने का संगीन आरोप भी भरे मंच से लगा दिया । इतना ही नहीं बीजेपी विधायक रायमुनी भगत की माने तो जशपुर में वर्तमान में ईसाई जनख्या 2 लाख होने के पीछे धर्मातरण भी एक विशेष वजह है ।
जशपुर जिले में हाल ही में जशपुर विधायक रायमुनी भगत के खिलाफ कई थानों में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायतें धर्म विशेष के लोगों द्वारा की गई हैं और इनका आधार एक कथित वायरल वीडियो है। वीडियो में विधायक रायमुनी भगत के एक धर्म विशेष पर की गई टिप्पणी को लेकर ये शिकायतें की गई हैं।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वीडियो में विधायक ने एक धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। उन्होंने इस मामले में तत्काल पुलिस कार्रवाई की मांग की है और संबंधित थानों में शिकायतें दर्ज कराई हैं।
वीडियो के वायरल होने के बाद, स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग इस मामले की जांच में जुट गए हैं। विधायक रायमुनी भगत ने आरोपों को नकारते हुए कहा है कि उनका बयान गलत तरीके से पेश किया गया है। इस बीच, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कदम उठाने की प्रक्रिया में है।