डेस्क खबरबिलासपुर

बहतराई स्टेडियम के अधूरे काम पर भड़के डिप्टी सीएम अरुण साव, बोले- अगली बार आया और काम नहीं हुआ तो दिक्कत में पड़ जाएंगे अधिकारी ! कलेक्टर के सामने अधिकारियों की ली क्लास



डेस्क खबर बिलासपुर ./  बिलासपुर में आमतौर पर शांत और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का सख्त तेवर देखने को मिला। बहतराई स्टेडियम में वर्षों से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों और लगातार हो रही देरी को लेकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल की मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री ने ईई, एसडीओ समेत विभाग के कई जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूछा कि आखिर 2017 से चल रहे कार्य आज तक पूरे क्यों नहीं हो सके। वर्षों से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अब बहाने नहीं चलेंगे। इस दौरान बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला भी मौजूद थे ।



बैठक और निरीक्षण के दौरान साव ने दो टूक कहा, “अगली बार आया और काम पूरा नहीं मिला तो आप लोग दिक्कत में पड़ जाएंगे। काम समय सीमा में पूरा करिए।” सूत्रों के अनुसार बहतराई स्टेडियम से जुड़े कई निर्माण कार्य वर्षों से अधूरे हैं, जिससे खिलाड़ियों और खेल गतिविधियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी बात को लेकर उपमुख्यमंत्री का गुस्सा अधिकारियों पर फूट पड़ा। अब देखना होगा कि डिप्टी सीएम की फटकार का अफसरों पर क्या असर पड़ता है और कब तक अधूरे पड़े कामों में तेजी लाकर इन्हें पूरा किया जाता है ।

error: Content is protected !!