भाजपा नेता की गुंडागर्दी ! चेंबर में घुसकर डाक्टर की पिटाई । सीसीटीवी में कैद हुई नेताजी की करतूत .!
डेस्क।BJP के कार्यकर्ता द्वारा अस्पताल में घुस कर डॉक्टर से मारपीट करने का CCTV पुटेज सामने आया है । बीजेपी नेता चेंबर में डाक्टर से बातचीत कर रहा था अचानक किसी बात में अपना आपा खोता है और डाक्टर के ऊपर अपने हाथ से हमला कर देता है । इस दौरान कुछ लोग बीच बचाव करते नजर आ रहे है ।बीजेपी नेता का नाम मनीष मिश्रा बताया जा रहा है ।
कुसमुंडा निवासी सुनीता यादव नामक महिला की स्थित खराब होने पर उसे जेपी सर्जिकल हॉस्पिटल कोरबा में भर्ती किया गया था।मरीज की स्थिति ऑपरेशन करने के लायक नहीं थी जिस वजह से दो दिनों तक भर्ती किया गया था। इस बीच भाजपा से जुड़े नेता मनीष मिश्रा द्वारा फीस को लेकर अस्पताल के स्टाफ युगल चंद्रा व अन्य लोगो के साथ मारपीट किया, जो कि सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया।
बीजेपी के शासन काल में कार्यकर्ताओं के गुंडागर्दी देखने को मिल रही है कुछ दिनों पूर्व बिलासा ब्लड बैंक में भी बीजेपी के कार्यकर्ता के द्वारा मारपीट की घटना सामने आई थी, बरहाल सिविल लाइन थाना प्रभारी के द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है