सस्ती लोकप्रियता हासिल करने विधायक जी ने कर दी यह हरकत ..! हो सकता था बड़ा हादसा ! सोशल मीडिया में हो रहे ट्रोल.! उठ रहे सवाल .!

डेस्क खबर / जब नदी नाले उफान में तो प्रशासन शख्त हिदायत देता है कि नदी नाले पार नही करे यह नियम कोई और नही बल्कि शासन में बैठे विधायक सांसद बनाते है* और जब इन नियमों को ठेंगा दिखाकर विधायक जी इस तरह की हरक़त करने लगे तो सवाल खड़े हो ही जाते है ।
जांगला पुल में अत्यधिक वर्षा के कारण पुल के निचले हिस्से में पानी उफान में था पुलिस के जवान तैनात थे आम जनता को उफनते पानी के कारण रोका गया था लेकिन विधायक बीजापुर अपनी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ट्रेक्टर में कुछ लोगो को बैठाकर खुद ड्राइव कर वो कार्य करते नजर आए जिससे लोगो की जान जा सकती थी ।
*भगवान करे ऐसा किसी के साथ न हो लेकिन घटना बोलकर नही आता इस बात का ध्यान विधायक जी को रखना चाहिए और शासन प्रशासन के दिशा निर्देश का पालन करना चाहिए था लेकिन विधायक जी ने वह कृत्य किया जिसके कारण एक अनहोनी हो सकती थी उन्होंने घटना को आमंत्रण देने का कृत्य किया जिससे ट्रेक्टर में बैठे लोगों की जान जा सकती थी *
*विधायक जी से अनुरोध ऐसा कोई भी कार्य सुर्खियों में रहने के लिए न करे जिससे जान जोखिम का रिस्क हो*🙏🙏🙏🙏🙏
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया में विधायक जी के नसीहत देने के साथ इस की निंदा करते हुए दुबारा ऐसा नही करने के अपील करते नजर आ रहे है ।