छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की चर्चित कलाकार की मौत .! एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने .। यू ट्यूब के जरिए पाई थी प्रसिद्धि !

डेस्क खबर ./चर्चित yutuber इंदु वट्टी के एक्सीडेंट का CCTV उनकी मौत के बाद सामने आया है ..सोशल मीडिया के जरिए छत्तीसगढ़ की इस महिला कलाकार के हादसे के वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है की जब इंदु अपनी स्कूटी से रोड क्रास कर रही थी उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने चपेट में लिया था । पूरी घटना कांकेर के सिटी सेंटर मॉल के पास की है ।

कांकेर जिले के मोहपुर गांव में रहने वाली चर्चित कलाकार जिसने सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक अलग ही पहचान स्थापित की थी उन्हे लोग कामेडी एक्टर के रूप में उन्हें काफी पसंद करते थे । मिली जानकारी के अनुसार जब यह कलाकार फिल्म देखकर अपने घर वापिस आ रही थी उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया जिसमे इन्दु वटी गंभीर रूप से घायल हो गई । इलाज के लिए उन्हें रायपुर के अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान इस कलाकार की दुखद मौत हो गई । जानकारी के अनुसार जिस कार ने इंदू की स्कूटी को टक्कर मारी थी इस वक्त कार में बैठे युवक शराब के नशे में धुत्त थे ।

error: Content is protected !!