बीजेपी की महिला पार्षद को महिलाओं ने नैशनल हाइवे पर लाकर पटका। गुजर रही थी हैवी गाड़िया ! तीसरी आंख में कैद हुई घटना ! क्या है मामला पढ़िए खबर ! देखिए VIDEO !

डेस्क खबर / छत्तीसगढ़ के बालोद में नाराज महिलाओं का अलग अंदाजा देखने को मिला जहां कल शाम कुछ महिलाओं ने भाजपा की पार्षद को घर से उठाकर नैशनल हाइवे पर लाकर पटक दिया। दरअसल ये महिलाएं बालोद में हटाए गए अतिक्रमण से नाराज थी और इसके लिए पार्षद को जिम्मेदार ठहराकर उनसे बदसलूकी कर रही थी। और उनपर अपना गुस्सा उतार रही थी जब महिलाओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो आक्रोशित महिलाओं ने बीजेपी पार्षद को खींचकर पहले तो नेशनल हाईवे पर लाया और उन्हें बीच सड़क पर पटक दिया उस दौरान वहां से बड़ी गाड़ियां तेज रफ्तार में दौड़ रही थी जिसके चलते बड़ा हादसा हो सकता था । इस घटना का सीसीटीवी में सामने आया है ।
बालोद में हालही में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के अतिक्रमण को हटाया गया था। जिन प्रतिष्ठानों के अतिक्रमण इनके शामिल थे उनके परिवार की महिलाए शुक्रवार की शाम को बालोद के सभी पार्षदों के यहां पहुंची जो मिला उससे झूमाझटकी की।
पार्षद कुंती सिन्हा के घर जब इन महिलाओं ने धावा बोला तो पार्षद वही मिल गई। महिलाओं ने कुंती सिन्हा से पहले तो बदसलूकी की उनसे झूमाझटकी की फिर उन्हे उनके घर से उठाकर सामने मौजूद नैशनल हाइवे पर ले आई। जहा से ट्रक गुजर रहे थे वही सिन्हा को पटक दिया। जिसके बाद कुंती सिन्हा के घरवाले पहुंचे उन्हें महिलाओं के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज हुई और सीसीटीवी के आधार पर महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। वही इस घटना की सभी आलोचना कर रहे है ।