बाइक सवार युवकों के द्वारा लूटी ली ज्वेलर्स के जवाहरात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस.. महिला कर्मचारियों से हुई लूट .!

Raigarh News:– बीती रात पल्सर बाइक में सवार दो बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान मैं काम करने वाले दो लड़कियों से गहनों से भरा बैग छीन लिया। आरोपी फरार हो गए है,जिसकी तलाश पुलिस को है।
Raigarh रायगढ़। बीती रात रायगढ़ शहर में एक लूट की बड़ी घटना हो गई। ज्वेलर्स दुकान संचालक के दुकान बंद कर गहने घर भिजवाने के दौरान दो बाइक सवार युवकों ने कर्मचारियों से गहनों से भरा बैग लूट लिया। पुलिस लुटेरों की तलाश में है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर चौक में ओम ज्वैलर्स है। ओम ज्वेलर्स का संचालक रोजाना की तरह कल मंगलवार की रात 9:30 बजे दुकान बंद कर दुकान में रखें सोने चांदी के जेवरों को एक बैग में रखकर अपने दुकान में काम करने वाली दो लड़कियों के हाथों अपने घर सरला विला भिजवा रहा था जब दुकान की कर्मचारी दोनों लड़कियां गहनों से भरा बैग लेकर थोड़ी ही दूर पहुंचे थे तो पल्सर बाइक में सवार दो आदमियों ने दोनों लड़कियों से सोने चांदी से भारत को छीन कर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार छीना झपटी के दौरान सोने चांदी के कई गहने सड़क पर भी गिर गए। लूट के बाद भागने के दौरान दोनों लड़कियों ने पैदल कुछ दूर लुटेरों का शोर मचाटी हुए पीछा भी किया। जिसका सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है।
घटना की जानकारी लगते ही एसपी दिव्यांग पटेल, साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय समेत पुलिस के कई अफसर मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद जिले के चारों तरफ नाकेबंदी करवा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी दिव्यांग पटेल ने चार अलग-अलग टीमें बनाई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।