छत्तीसगढ़
डीजल।चोरों का आतंक.! पुलिस पर किया हमला .! मध्यप्रदेश से आकर करते थे छत्तीसगढ़ में डीजल चोरी . घटना का सीसीटीवी आया सामने .!

डेस्क खबर ./ प्रदेश भर में इन दिनों डीजल चोरों का आतंक जारी है ..हाइवे रोड में खड़ी बड़ी गाड़ियों को डीजल चोर अपना शिकार बनाते है और डीजल चोरी की वारदात को अंजाम देते है .
.बिलासपुर ,कोरबा दुर्ग ,जांजगीर के बाद अब अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश के कोतमा में रहने वाले डीजल चोर एन एच 130 में खड़ी ट्रक से डीजल चोरों कर रहे थे उसी दौरान रात्रि गश्त में व्यस्त पुलिस ने जब इन्हें रंगे हाथों पकड़ा तो डीजल चोरों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया और मौके से भाग गए लेकिन एक डीजल चोर पुलिस की गिरफ्त में आ गया जिससे पुलिस पूछताछ कर और साथियों की पातासजी में जुट गई है .इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र के सांडबार के पास की घटना बताई जा रही है ।