अनवर ढ़ेबर के जेल से बाहर आते ही बवाल .!सेंट्रल जेल के बाहर भिडे अनवर समर्थक और पुलिस जवान .!



रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर हो रहा है बवाल। अनवर की तबीयत बिगड़ी एंबुलेंस से रामकृष्ण अस्पताल ले जाते समय जेल के भीतर गेट पर यूपी एसटीएफ ने रोका रास्ता। अनवर के समर्थकों और यूपी पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ है।
एसीबी कोर्ट में अनवर को जमानत दी है आज जेल से बाहर निकलने से पहले ही यूपी एससीएफ की पुलिस गिरफ्तार करने रायपुर पहुंच चुकी थी
छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले में राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (EOW) के केस में गिरफ्तार कारोबारी अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से जमानत के बाद मंगलवार को जेल से रिहा किया गया। वे जैसे ही जेल से बाहर आए तो नोएडा में दर्ज नकली होलोग्राम मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर यूपी एसटीएफ अनवर ढेबर को लेने पहुंच गई है। यूपी एसटीएफ जब जेल पहुंची तो अनवर ढेबर के समर्थक और पुलिस आमने-सामने हो गए। छत्तीसगढ़ पुलिस भी यूपी पुलिस के अफसरों के साथ थी। एंबुलेंस से जैसे ही उन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया, वैसे ही पुलिस एंबुलेंस के सामने खड़ी हो गई और उसे निकलने नहीं दिया। देर तक बवाल मचता रहा। जिसके बाद सभी को सिविल लाइन लाया गया है