NDA ने नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना !
घटक दलों ने किया दावा देगे देश को मजबूत सरकार .!
शपथ ग्रहण समारोह की तारीख हुई तय.?
बीजेपी ने अपने सभी मुख्यमंत्री को बुलाया दिल्ली ।


दिल्ली डेस्क – 7 निर्दलीय और 1-1 सीट वाली 3 पार्टियों ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा करते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है । प्रधानमंत्री आवास में चली घंटो बैठक के बाद 21 नेताओं ने सर्वमत्ती से नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुनते हुए संकल्प लिया और कहा कि वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी एक स्थिर सरकार के साथ बड़े सुधारों के साथ देश को आगे ले जाएं। और सभी घटक दल मिलकर देश को अगले 5 साल एक मजबूत सरकार देने जा रहा है ।मिली जानकारी के अनुसार 7 जून के सुबह 11 बजे एनडीए की बैठक होगी और राष्ट्रपति को सरकार बनाने का दावा करते हुए समर्थन पत्र सौपा जाएगा ।
वही आज प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौप दिया है । मोदी ने साफ कहा की मोदी कई बड़े फैसले का अध्याय रहेगा ये मोदी की गारंटी है । घटक दलों की बैठक के यह निकल कर आ रहा है की मोदी लगातार तीसरी बार 8 जून को शपथ ले सकते है । फिलहाल इंडिया गठबंधन भी बैठक कर रहा है और एनडीए की सरकार न बने इसपर मंथन किया जा रहा है साथ ही इंडिया गठबंधन की बैठक में सरकार बनाने के साथ ही दूसरे विकल्प पर भी चर्चा हुई है ।

जबकि नीतीश कुमार ने भी साफ कर दिया है की जल्द से जल्द nda की सरकार बने और चंद्रबाबू नायडू ने भी मोदी को प्रधानमंत्री मानते हुए एनडीए के साथ पूरी तरह होने का दावा किया है । लेकिन दोनो नेताओ के पुराने इतिहास की वजह से राजनैतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है इसलिए बीजेपी पूरी तरह पुख्ता होने की वजह से एक बाद फिर 7 जून को सुबह 11 बजे अपने घटक दलों के साथ बैठक कर सुनिश्चित करना चाहता है की एन वक्त में कोई साथी उसका साथ न छोड़े । इसलिए 7 जून को ही राष्ट्रपति को समर्थन पत्र सहित सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा और 8 जून को शपथ ग्रहण समारोह होगा .?

साथ ही 7 जून को बीजेपी ने अपने सभी मुख्यमंत्री को।दिल्ली बुलाया है कयास लगाए जा रहे है बीजेपी शासित प्रदेशों को 7 जून को बीजेपी हेडक्वार्टर में होने वाली बैठक में जीत और हार पर भी मंथन किया जाएगा। और 8 जून को भी होने वाले शपथ ग्रहण का न्यौता भी इसी बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों को दिया जा सकता है ।
