SSP के निर्देश के बाद कबाड़ का हब बने सिरगिट्टी में पुलिस और GST विभाग के रडार में का अवैध कबाड़… सीएसआईडी की जमीन में बिना नंबर की गाड़ियां, दूसरे जिलों के वाहन, कटी चेसिस और गैस कटर से हो रही थी कटिंग ..बड़ा सवाल- चोरी की गाड़ियों को काटकर कबाड़ में खपाने का अड्डा तो नहीं बना गोदाम?

डेस्क खबर बिलासपुर../ प्रदेश के दुसरे सबसे बड़े शहर बिलासपुर जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कबाड़ की आड़ में चोरी का मॉल खपाने का काम बड़ी तेजी से फल फूल रहा है। बिलासपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद सिरगिट्टी पुलिस की छापामार कार्यवाही में कबाड़ कारोबार की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस की दबिश में सीएसआईडी की जमीन में तिफरा रेल लाइन के बगल में गाड़ी में लदा करीब चार ट्रक माल मिला जिसमें से पुलिस ने तीन गाड़ी अपनी कस्टडी में ले जाकर थाने में खड़ा कर दिया लेकिन एक गाड़ी खबर होने का हवाला देकर गाड़ी को कबाड़ गोदाम के पास खड़ा रखा हुआ है। इस दौरान बड़ी तादाद में मौके पर हजारों टन कबाड़ गोदाम और जमीन में बिखरा हुआ पड़ा रहा।

वही सिरगिट्टी पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ पर कार्यवाही की खबर लगते ही बिलासपुर का जीएसटी विभाग सक्रिय हुआ और मौके पर पहुंचकर बिना कार्यवाही के पुलिस को दिशा निर्देश जारी कर बैरंग लौट गई।हालांकि जीएसटी अधिकारियों का कहना है कि पुलिस कार्यवाही के बाद विभाग द्वारा दस्तावेजों कीजांच कर अवैध कबाड़ के स्टॉक सहित गाड़ियों में लदे कबाड़ की जांच कर नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पुलिस के 7 से 8 घंटे इंतजार करने के बाद भी कारोबारी माल की खरीदी-बिक्री के बिल और वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। आखिर इतना बड़ा कारोबार बिना कागजात कैसे चल रहा था? और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दस्तावेज दिखाने में इतनी देरी क्यों हुई?

बिना नंबर की गाड़ियां, दूसरे जिलों का माल और दस्तावेज नदारद
जांच के दौरान मौके पर कई वाहन बिना नंबर के संदिग्ध हालात में मौके पर खड़े मिले बताया जा रहा है कि बिना नंबर की इन्हीं गाड़ियों से बेखौफ होकर अन्य जगहों से कबाड़ लाकर सीएसआईडी की जमीन में डम्प किया जाता है और फिर यही से बड़ी गाड़ियों में लाद कर यह माल रायपुर की फैक्ट्री में खपा दिया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कबाड़ियों को अच्छा खासा विभागीय और रसूखदारों का संरक्षण मिला हुआ है।

मौके पर खड़ी कुछ गाड़ियों के संबंध में दूसरे जिलों से जुड़े होने की बात सामने आई। कारोबारी दस्तावेज लाने का आश्वासन देते रहे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी हिसाब-किताब सामने नहीं आया। पुलिस तीन लोड गाड़ियों को थाने ले गई, जबकि एक गाड़ी खराब होने और अन्य वाहनों की चाबी नहीं होने का हवाला देकर कुछ वाहन मौके पर ही छोड़ दिए गए। सवाल यह है कि जब दस्तावेज ही नहीं थे तो बाकी संदिग्ध वाहनों को मौके पर क्यों छोड़ा गया? हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी के फोटोग्राफ़ ले लिए गए है और सभी कबाड़ में रखे समानों की जांच की जायेगी ।

गोदाम में गैस कटर से कट रहीं गाड़ियां, मिटाई जा रही पहचान?
गोदाम के अंदर का नजारा और भी चौंकाने वाला बताया जा रहा है। यहां दोपहिया वाहनों के पुर्जे, अलग-अलग वाहनों की नंबर प्लेट, घिसे हुए चेसिस नंबर और बड़े वाहनों की कटी हुई चेसिस जगह जगह बिखरी हुई मिली तो मौके पर एक वाहन को गैस कटर से काटा जा रहा था और मौके पर कटिंग के उपकरण भी मौजूद थे। हालांकि पुलिस को देख एक दो को छोड़ बाकी कर्मचारी मौके से गायब होने में कामयाब हो गए।

सबसे बड़ा सवाल दूसरे जिलों की नंबर प्लेट और वाहन के पुर्जों को लेकर है। क्या दूसरे जिलों से चोरी होने वाले वाहन भी इसी तरह यहां लाकर काटे जाते हैं? क्या पहले चेसिस नंबर और पहचान मिटाई जाती है और फिर उनके पुर्जों को कबाड़ में खपा दिया जाता है? फिलहाल इन सवालों की जांच जरूरी है। हालांकि, चोरी के वाहनों से सीधा संबंध जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

हजारों टन कबाड़ के नीचे कितने राज दबे हैं?
जब गोदाम में ऊपर ही नंबर प्लेट, कटी चेसिस और संदिग्ध वाहन के पुर्जे मिल रहे हैं, तो हजारों टन कबाड़ के भीतर क्या-क्या छिपा होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। इतना ही नहीं सीएसआईडी की जमीन में चल रहे है कबाड़ के व्यवसाय के लिए संचालक ने मौके पर कई सीसीटीवी भी सुरक्षा की दृष्टि और निगरानी के लिए लगवा के रखे हुए है दावा किया जा रहा है कि मौके पर मौजूद सीसीटीवी के फुटेज की बारीकी से निरिक्षण करे तो पिछले कई सालों से संचालित हो रहे इस कबाड़ के दबे राज खुल सकते है इतना ही नहीं पूरे गोदाम के कबाड़ की जांच, संदिग्ध वाहनों की पहचान, चेसिस नंबर का मिलान और खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड की पड़ताल जरूरी है। ताकि कबाड़ की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों का असल सच सामने आ सके।
सवाल सीधा है- यह सिर्फ कबाड़ का कारोबार है या चोरी के वाहनों को काटकर उनकी पहचान मिटाने का कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है?
जीएसटी विभाग भी क्यों बना हुआ है खामोश?

इस मामले में जीएसटी विभाग की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है। जीएसटी नियमों के तहत सामान्यतः 50 हजार रुपये से अधिक मूल्य के माल के परिवहन पर ई-वे बिल जरूरी होता है। यदि जांच में बिना वैध बिल और जरूरी ई-वे बिल के माल का परिवहन सामने आता है, तो नियमानुसार CGST एक्ट की धारा 129 के तहत माल और वाहन पर कार्रवाई हो सकती है। जबकि कबाड़ी के गुर्गे ने मीडिया की मौजूदगी में अन्य जिलों से कबाड़ आने का दावा जीएसटी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के सामने किया है। वही हजारों टन में फैला कबाड़ के स्टॉक का मिलान और टैक्स चोरी के मामले में भी जीएसटी अधिकारी अभी तक खुलकर बोलने से बचते नजर आ रहे थे।
ऐसे में बड़ा सवाल है कि दूसरे जिलों से पहुंचे चार ट्रक माल का मूल्यांकन कब होगा? इनके बिल, ई-वे बिल, खरीद के स्रोत और टैक्स संबंधी रिकॉर्ड की जांच कौन करेगा? क्या जीएसटी विभाग इस पूरे मामले की जांच करेगा या फिर मामला कुछ कागजी कार्रवाई तक ही सिमटकर रह जाएगा?

अब पुलिस और जीएसटी विभाग को देना होगा जवाब
सिरगिट्टी में सामने आया यह मामला सामान्य कबाड़ कारोबार की जांच तक सीमित नहीं रहना चाहिए। पुलिस को गोदाम के पूरे माल की जांच करानी चाहिए। दूसरे जिलों की पुलिस से संदिग्ध नंबर प्लेट और चेसिस का मिलान कराया जाना चाहिए। साथ ही कबाड़ खरीदने वालों, बेचने वालों और परिवहन करने वालों की पूरी कड़ी खंगालनी चाहिए। क्योंकि सवाल सिर्फ चार ट्रक कबाड़ का नहीं है, सवाल उन वाहनों का भी है जो कहीं से चोरी हुए होंगे और जिनकी पहचान मिटाकर उनके पुर्जेबाजार में खपाए जाने की आशंका है।अब देखना होगा कि पुलिस इस गोदाम के भीतर दबे राज सामने लाती है या मामला कुछ गाड़ियों की जब्ती के बाद ठंडे बस्ते में चला जाएगा। व
