डेस्क खबर
तेज रफ्तार कार का कहर, पैदल जा रही तीन कॉलेज छात्राओं को रौंदा, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार कार का कहर, पैदल जा रही तीन कॉलेज छात्राओं को रौंदा, एक की हालत गंभीर
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात गंभीर रूप से घायल छात्रा रायपुर रेफर


डेस्क खबर गरियाबंद../ सिटी कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल घर लौट रही तीन कॉलेज छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।बताया जा रहा है कि तीनों छात्राएं कॉलेज से छुट्टी होने के बाद पैदल अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना के बाद घायल छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल एक छात्रा की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। मामले में गरियाबंद सिटी कोतवाली पुलिस ने कार और चालक को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
