छत्तीसगढ़डेस्क खबर

*आखिर ऐसा क्या हुआ कि भईया लाल हो गए दुखी….!!!!??*


*लोगो ने दे दिया धोखा….!!!!*

*किसकी हो गई घोर बेइज्जती…. क्यों मन से और तन से हार गए भईया जी….*


*पढ़े पूरी खबर …. डंका राम पर… हमेशा सच के साथ….!!!*

डंका राम/ छत्तीसगढ़/ कोरिया डेस्क/ बैकुंठपुर

चुनाव का मौसम चल रहा है…. हर राजनीतिक दल अपने स्टार प्रचारकों की अपने अपने क्षेत्र में चुनावी सभा को सफल बनाने जी तोड़ मेहनत कर रहा है…. लेकिन एक राजनीतिक दल की सभा में भीड़ नही जुटने की वजह से नेता जी इतने ज्यादा खफा हो गए कि उन्होंने अपनी पीड़ा खुले मंच से बयां कर दी…. अफसोस नेता जी को इस बात पर हुआ कि मुख्यमंत्री की सभा में उम्मीद से भी कम भीड़ इकट्ठी हुई…. जाहिर है नेता जी का रिपोर्ट कार्ड खराब हुआ.   तो नेता जी को दुखी तो होना ही था…. पहले सुनिए नेता जी का खुले मंच से बयां किया गया दर्द.



दरअसल ये नेता जी कोई और नहीं बैकुंठपुर विधायक भईया लाल रजवाड़े है… चुनावी मौसम में उनके यहां भी चुनावी सभा थी… जिसमे मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करने वाले थे…. उसी सभा में लोगो को कम भीड़ देखकर नेता जी भईया लाल रजवाड़े इतने व्यथित हो गए कि उन्होंने अपना दर्द मंच से ही सार्वजनिक कर दिया…. नेता जी ने तो कम भीड़ को सी एम की बेइज्जती तक होने की बात कह दी…. खैर ये नेता जी का मलाल था जो जुबान से निकल गया…. लेकिन इसके पीछे कई सवाल भी खड़े हो गए…. कि क्या नेता जी का जनाधार कमजोर पड़ गया है… या फिर नेता जी को लोग अब पसंद नही कर रहे है.. क्योंकि नेता जी कि ये दलील कि वे दो पालियों में लोगो का दुख दर्द साझा करने हमेशा उनके साथ खड़े रहते है बावजूद इसके लोगो का इकठ्ठा नही होना….. सवाल तो खड़े करता है….. अब पब्लिक राजनीति में कब किसे चित्त कर देगी ये तो पब्लिक ही बेहतर जानती है…. बहरहाल कम भीड़ के इस बवाल ने इतना तो साफ कर दिया है… कि पब्लिक यानी जनता जनार्दन ही सर्वोपरि है…..

error: Content is protected !!