डेस्क खबर

पूर्व नपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने आदिवासी बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, बांटी कॉपी-किताबें और मिठाइयाँ*

*

*डेस्क खबर गौरेला।* नगर पालिका गौरेला के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मुंगेली के प्रभारी और कल्चुरी कलार समाज GPM के जिलाध्यक्ष संदीप जायसवाल (मंजू भैया) ने इस बार अपना जन्मदिन कुछ अलग अंदाज में मनाया।


उन्होंने देवरगांव स्थित बालक आश्रम में आदिवासी और बैगा समाज के बच्चों के बीच जाकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को कॉपी, पेन किट, फल और मिठाइयाँ भेंट की और बच्चों के साथ मिलकर केक काटा। आश्रम में काफी हर्षोल्लास का माहौल रहा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, कल्लू सिंह राजपूत, द्वारिका सोनी, जयप्रकाश शिवदासानी, दिलीप यादव, संतोष तिवारी, आयुष मिश्रा, पीयूष अग्रवाल, सनी आगवानी, अभय वर्मा, शंकर सोनी, वीरू विश्वकर्मा, ऋतुराज अग्रवाल, नारायण रजक, अभिषेक जायसवाल सहित आश्रम का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

error: Content is protected !!