छत्तीसगढ़रायपुर

कांग्रेस की इस बड़ी नेता की फिसली जुबान….!!!

बयानबाजी के उत्साह में मारे गए  माओवादियों को बता दिया शहीद…!!!

मामले में गरमाई राजनीति….. डिप्टी सीएम अरुण साव का ट्वीट…कांग्रेस ने इसी मानसिकता में 5 साल किया काम…!!!

पढ़े पूरी खबर… राजनीतिक बतोले बाजी का बवंडर…..

डंका राम/ डेस्क/ छत्तीसगढ़/ रायपुर
चुनाव का समय है… जहां एक और सूर्य देव की तपिश से गर्मी का पारा लोगो को झुलसा रहा है तो दूसरी तरफ चुनावी मौसम में चुनावी बयानबाजी से राजनीतिक दल अपने अपने पक्ष में जनता को रिझाने में लगे है…. कांग्रेस नेत्री के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में गर्माहट पैदा कर दी है…. दरअसल प्रदेश की 11 लोकसभा सीटो के लिए मतदान होना है ऐसे में प्रमुख पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के बीच जब तब बयानबाजी के दौर चल रहे है… मामला रायपुर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के उस बयान से जुड़ा है  जिसमे उन्होंने कांकेर में मारे गए माओवादियों को शहीद कह दिया…. हालाकि इस बयान के बचाव में कहा ये जा रहा है कि मैडम की जुबान फिसल गई थी…. अब नेताओ का क्या है…. अक्सर उनकी जुबान यूं फिसल जाया करती है….



लेकिन चुनावी मौसम में बीजेपी भी भला कब चुप रहने वाली है…. कांग्रेस नेत्री की फिसली जुबान पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ट्वीट कर कांग्रेस को आड़े हाथों ले लिया…. साव ने अपने ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस पार्टी का ये बड़ा निकृष्ट बयान है… ये बयान लोकतंत्र पर प्रहार है…. सुरकशाबलो के मनोबल पर प्रहार है…. सुरक्षा बलो के पराक्रम पर प्रहार है..छत्तीसगढ़ और बस्तर की जनता पर प्रहार है…. माओवादियों को शहीद मानने वाली कांग्रेस ने 5 साल बस्तर में इसी मानसिकता पर काम किया है….

बहरहाल नक्सलवाद जैसे मामले में इस तरह की बयानबाजी वाकई मन को झकझोरती है…. लेकिन राजनीतिक चश्मे में ये बयानबाजी सिर्फ राजनीतिक नजरिए से किस मायने में किसकी पैरवी करते है ??? इस बात की तरह भी सोचना चाहिए… लेकिन इतना तय है कि लाल आतंक वाले बस्तर में पिछले चार दशकों से पनपी इस समस्या को खत्म करने के सोच और जुबान दोनों गंभीर होनी चाहिए…..


✍️✍️
विनोद कुशवाहा

error: Content is protected !!