छत्तीसगढ़

भूपेश और बाबा की जोड़ी ने संभाली कमान ..!
सोशल मीडिया पर बाबा ने निकाली भड़ास ..बघेल ने दिया बड़ा बयान ..!
क्या बयानबाजी से कांग्रेस की नैया होगी पार??





: डंका राम/ छत्तीसगढ़/ डेस्क/

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजेंद्र साहू के पक्ष में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि हमारी सरकार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले अब राइस मिलर्स से 40 रुपया ले रहे हैं ,  उन्हें ₹40 का विष्णु भोग लगाना जरूरी है । विश्वास नहीं तो उनका बैंक स्टेटमेंट देख लो कि किस तारीख को भोग लगा है और किस तारीख को उनका पेमेंट रिलीज हुआ है। तो वही भ्रष्टाचार की लिस्ट में एक नाम गायब हो गया है वह चिंतामणि महाराज का क्योंकि वह मोदी वाशिंग मशीन से धुलने के बाद अब साफ सुथरा हो चुका है




वही दूसरी तरफ बाबा ने भी चुनावी समर में सोशल मीडिया के जरिए जमकर अपनी भड़ास निकाली ..आईटी की नोटिस पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने पूछा कि चुनाव के समय ही आखिर आई टी को याद आती है ..इतना ही नहीं सिंहदेव ने बीजेपी को विश्व की सबसे बड़ी भ्रष्ट पार्टी करते हुए बीजेपी की तुलना टेक्स आतंकवाद से कर दी ..



फिलहाल इस बार भूपेश और बाबा ने लोकसभा में मोर्चा संभालते हुए बीजेपी के खिलाफ हल्लाबोल दिया है ..देखना होगा कि दिग्गज चेहरों के साथ मोदी को सत्ता से बेदखल करने वाली पार्टी की इस जोड़ी पर जनता कितना विश्वास करती है इसका पता तो लोकसभा परिणाम घोषित होते ही पता चल जाएगा ..पर इतना जरूर है की कांग्रेसी राज में कांग्रेस की इस जय वीरू की जोड़ी को लेकर तब विपक्ष में रहे बीजेपी नेताओं ने जमकर लपका था और इसका असर हालही में हुए विधानसभा चुनाव में दिखा भी था क्या इस बार भी बीजेपी जय वीरू की इस जुगलबंदी आरोपो पर कैसा पलटवार करती है यह देखना दिलचस्प होगा ।

error: Content is protected !!