डेस्क खबर

ये कहाँ आ गए हम ..!रील्स बनाते बीच सड़क पर फूहड़ता । खुल्लमखुल्ला अश्लील हरकत । पुलिस की पड़ी नजर और हो गया एक्शन । दो युवतियों और युवक को भेजा गया जेल ..देखिए वीडियो ।

डंका राम /डेस्क/दिल्ली मेट्रो में रंग लगाकर रोमांटिक डांस करने वाली और फिर सड़क पर अश्‍लील डांस और स्‍टंट दिखाने वाली दो लड़कियां अब हवालात पहुंच गई हैं… बता दें कि दोनों ने रील बनाने के लिए स्कूटी पर चढ़कर स्टंट भी किया…
रील्स के रोग ने पहुंचाया जेल : बता दें कि दो लड़कियां और एक लड़के ने मिलकर एक के बाद एक कई रील शेयर किए थे। किसी में स्टंट करती दिखाई दिए तो किसी में अश्लील डांस.. सोशल मीडिया पर दोनों लड़कियां कुछ ही घंटे में सनसनी बन गई थीं… हालांकि नोएडा में स्कूटी पर स्टंट करने के बाद पुलिस भी सक्रिय हुई और अब तीनों को गिरफ्तार किया गया है
दोनों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था…नोएडा पुलिस ने स्कूटी का चालान किया था, लेकिन अब इन्‍हें पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है…चालान भी कटा : पुलिस ने स्कूटी को भी जब्त कर कर लिया है….बताया जा रहा है कि पुलिस ने IPC सेक्शन– 279, 290, 294, 336, 337 में FIR दर्ज की है… जानकारी के मुताबिक इनकी स्कूटी का पहले ही करीब 80K का चालान कट चुका है… बता दें लड़कियों का वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस ने भारी जुर्माना लगाया तो एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए इन लड़कियों ने कहा कि हमें कोई आईडिया ही नहीं था कि हम कानून तोड़ रहे हैं… हमें माफ कर दिया जाए, हम तो बस रील बना रहे थे….

error: Content is protected !!