यह है बिलासपुर पुलिस की दागदार छवि .?महिला निरीक्षक ने किया अपहरण का प्रयास .? सीसीटीवी फुटेज ने खोल दिया पोल,हो रही है महिला निरीक्षक पर उठ रहे सवाल .?देखिए वीडियो और पढ़िए सनसनीखेज आरोप .!

बिलासपुर …प्रदेश के न्यायधानी में खाकी पर फिर एक बार गंभीर आरोप लगे है ..पीड़ित युवक ने इस मामले में महिला निरीक्षक और उसके भाई सहित साथियों पर अपरहण कर जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाते हुए बिलासपुर पुलिस कप्तान को शिकायत करते हुए मामले में दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है ..पीड़ित युवक ने इस मामले में घटनास्थल का सीसीटीवी में सबूत के तौर पर जमा किया है ..
पीड़ित युवक का आरोप है कि घटना के समय गाड़ी में बिलासपुर आई जी दफ्तर में पदस्थ महिला निरीक्षक किरण सिंह राजपूत भी सिविल ड्रेस में मौजूद थी ..और उनके कहने पर ही किरण सिंह के डाक्टर भाई और परिजनों ने इसके साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसको होंडा सिटी गाड़ी में जबरन बैठाकर अपरहण करने की कोशिश भी की ..इस दौरान युवक किसी तरह जान बचाकर चलती गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है ..


न्यायधानी बिलासपुर में होली के दिन विवाद के वायरल वीडियो में विवाद के बाद चलती कार में एक युवक के घसीटाने का वीडियो है। तो वही दूसरे वीडियो में गाड़ी को टक्कर मारने और पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी से निकल कर युवक को मारने पीटने और थाने लेजाने का वीडियो भी सामने आया है ..तो पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत को फिलहाल जांच में रखा गया है। पीड़ित युवक का आरोप है ..डॉक्टर व उनके परिवार पर मारपीट व अपहरण करने तथा पुलिस निरीक्षक की बहन होने के चलते पुलिस द्वारा मारपीट करने व एक पक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाया है।..

मामला सकरी थाना क्षेत्र के गीता पैलेश के पास का बताया जा रहा है ..की होली के दौरान कुछ युवक बीच सड़क में होली खेल रहे थे उसी दौरान गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ ..सीसीटीवी में भी दिख रहा है की युवकों की एक टोली सड़क में होली खेल रहे थे उसी दौरान एक होंडा सिटी कार आती है और कुछ बहस के बाद बीएमडब्ल्यू कार से युवक डंडा निकाल कर युवक से उलझ पड़ता है ..बाद में मामला शांत भी हो जाता है लेकिन कुछ देर कार फिर वापिस एक और गाड़ी के साथ आती है
और विवाद फिर शुरू हो जाता है ..और फिर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी के आने और घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया ..जिसके बाद से पुलिस को कार्यवाही पर सवाल उठ रहे है ..पीड़ित युवक का गंभीर आरोप है कि घटना के समय hकार में निरीक्षक किरण राजपूत खुद बैठी हुई थी और गाड़ी में हथियार भी मौजूद थे ..और उन्होंने ही अपने डाक्टर भाई को उसको गाड़ी में खीचकर बैठाने को कहा था ..

वही सकरी टीआई अभय सिंह बैस ने बताया कि डॉक्टर के परिवार से मारपीट होने पर वे युवकों के झुंड से बच कर भाग रहे थे। इस दौरान एक युवक कार में सवार डॉक्टर को मारपीट करने के लिए खींच कर बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था तभी युवकों से बचने के लिए डर के चलते डॉक्टर ने स्पीड से कार भगा दी और युवक घिसट गया। मामले में डॉक्टर की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष ने भी आवेदन दिया है जिसकी जांच की जा रही है। हालाकि यह बात अलग है थाना प्रभारी महोदय ने इस मामले में अभी तक BMW गाड़ी के मालिक का पता लगाने में नाकाम रही है ..जबकि पूरा विवाद इसी गाड़ी को लेकर हुआ था ..और ऐसे में दो दिन बाद भी BMW गाड़ी के मालिक की जानकारी नहीं होना पुलिस कार्यवाही पर सवाल खड़ा कर रहा है ?
वही इस मामले में सीसीटीवी में कैद हुई वारदात पूरे मामले का सच सामने ला सकती है ..और यदि पीड़ित युवक के आरोप सही है तो पुलिस का इस प्रकार होली जैसे पर्व में वर्दी का और अपने रसूख का दम दिखाने वाला यह कृत्य शर्मनाक है ?
युवक के गंभीर आरोप के बाद पुलिस कार्यवाही पर सवाल खड़े हो रहे है .? सवाल यह है कि!
क्या होंडा सिटी कार में महिला निरीक्षक और खतरनाक हथियार मौजूद थे ..?
क्या युवक का अपरहण करने की असफल कोशिश की गई .?
और सबसे बड़ा सवाल अभी तक पुलिस होंडा सिटी कार के मालिक का पता क्यों नही कर पाई.?
और सबसे बड़ा सवाल पुलिस कर्मियों को युवक की पिटाई का आदेश किसने दिया.?
बरहाल पुलिस कप्तान के पास मामला पहुंच गया है और उम्मीद जताई जा रही है की जांच के बाद पता चल ही जाएगा की असली आरोपी कौन है युवक या फिर.????