डिप्टी सीएम के विधानसभा क्षेत्र में ये क्या हुआ????
दंपत्ति हुए गंभीर रूप से घायल….!!! इलाज के लिए बिलासपुर रेफर…!!
पुलिस की फॉलो वाहन का चालक मदद करने के बजाय भागा…???
जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी… देखे घटना का एक्सक्लूसिव वीडियो और पढ़े पूरी खबर….!!

डंका राम/ डेस्क / लोरमी/
छत्तीसगढ़ जिले के लोरमी इलाके में पुलिस वाहन के द्वारा हिट एंड रन का मामला सामने आया है…. जानकारी के मुताबिक लोरमी के मसना गांव में रहने वाला जोगेश चंद्राकर अपनी पत्नी प्रज्ञा चंद्राकर के साथ लोरमी से वापिस अपने गांव लौट रहा था….इसी दौरान डिंडोल गांव के करीब, तेज़ रफ्तार पीछे से आ रही पुलिस वाहन ने दंपत्ति को ठोकर मार दी…इस घटना में दंपत्ति को गंभीर चोटें आई है…जहां पति के सिर में गहरी चोंट लगी है…वहीं महिला के पैर और कमर में गंभीर चोंट आई है…पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है…
डंका राम के पास आए एक्सक्लूसिव सीसीटीवी में आप देख पा रहे होंगे कि किस तरह तेज़ रफ्तार में स्कार्पियो ने मोटर सायकिल सवार को टक्कर मारी है…घटना के बाद वाहन चालक कुछ दूर आगे जाकर फिर से सायरन बजाते हुए वापिस आता है…
ग्रामीणों के द्वारा रोकने की कोशिश की जाती है लेकिन चालक तेज़ रफ्तार में वाहन चलाते हुए भीड़ के बीच से भाग निकलने में कामयाब हो जाता है…घटना के बाद घायलों को किसी तरह 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया…जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है… वहीं घटना के बाद जब घायलों के परिजन रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे तब थाने में कोई भी पुलिस विभाग का जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नही था…
ये वही लोरमी विधानसभा क्षेत्र है…. जहां से डिप्टी सीएम अरुण साव विधायक चुने गए है….. यहां हालत है कि थाने में कोई फरियादी पहुंच रहा है और उसकी रिपोर्ट लिखने वाला कोई नहीं है….जिसके चलते काफी देर तक पीड़ितों को रिपोर्ट लिखाने के लिए भी परेशान होना पड़ा… बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में ये एक्सीडेंट हुआ है…उसे पुलिस विभाग ने किराए पर पेट्रोलिंग के लिए किराए पर लिया हुआ है.. और एक्सीडेंट के दौरान गाड़ी में और भी पुलिसकर्मी मौजूद थे ..वैसे पुलिस विभाग में 80 प्रतिशत गाडियां किराए लिया हुआ है…. गाड़ी के पीछे में पुलिस लिखा हुआ स्टीकर भी लगा है….अब ऐसे में देखना होगा कि इस मामले में पुलिस किस तरह की करवाई करती है….जब इस मामले को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो कोई भी जिम्मेदार इस मामले में बोलने तैयार नहीं हुआ….