दहकती भट्टी में गिरने से मजदूर की मौत..!
बिना सेफ्टी के कर रहा था काम जिंदा जला..!
फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ दिखा आक्रोश ..!

छत्तीसगढ …दुर्ग के रसमढ़ा इंडस्ट्रियल क्षेत्र में बीती देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां जेडी स्टील प्राइवेट लिमिटेड की इस्पात फैक्ट्री है जलती हुई भट्टी में एक मजदूर गिर गया। इससे वो जिंदा जल गया। इस मौत के लिए कंपनी प्रबंधन को जिम्मेदार बताते हुए मजदूरों ने जमकर हंगामा किया…
मौके पर पुलिस ने समझाईश देकर मामले को किसी तरह शांत कराया…
अंजोरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिस कर्मचारी की मौत हुई है उसकी पहचान जितेंद्र भुइंय (24 साल) निवासी अधारा थाना प्रतापपुर जिला कोतरा झारखंडा
के रूप में हुई है…
शिव प्रसाद गोयल की कंपनी जेडी स्पात प्रा.लि. में बॉडी मैन के पद पर काम करता था।

देर रात 7-8 बजे के करीब काम करने के बाद अचानक फर्नेस में ब्लास्ट हुआ। इससे वो भागा और हड़बड़ाहट बगल से जलते हुए दूसरे फर्नेस में जा गिरा। जैसे ही वो फर्नेस में गिरा और उसके साथ ही उसे बचाते बगल स्थित फर्नेस का पिघला हुआ लोहा उस फर्नेस में गिर गया और कर्मचारी उसमें जिंदा जल गया। कर्मचारी की इस तरह दर्दनाक मौत के बाद वहां हंगामा मच गया।
कर्मचारियों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया जमकर हंगामा
दुर्घटना में मौत के बाद फैक्ट्री के सभी कर्मचारी आक्रोशित हो गए। वो लोग फैक्ट्री के बाहर बैठकर आंदोलन करने लगे। और लगातार मुआवजे की मांग कर रहे है सूचना मिलते ही अंजोरा चौकी पुलिस सहित अन्य थानों की पुलिस पहुंची। बड़ी मुश्किल से उन्होंने मजदूरों और उनके परिजनों को शांत कराया। इसके बाद मामले की जांच करते हुए मजदूर का शव भट्टी से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल स्थित मरचुरी भेजा गया। आज शव का पीएम किया जाएगा।
सेफ्टी को लेकर बड़ी लापरवाही आई सामने
जेडी स्पात दुर्ग जिले की बड़ी और नामी इस्पात कंपनी है। इसके बाद भी यहां सेफ्टी को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। अन्य कर्मचारियों ने बताया कि बार बार मांग करने के बाद भी कंपनी द्वारा उन्हें सेफ्टी उपकरण नहीं दिए जाते हैं। घटना के समय जितेंद्र भी बिना सेफ्टी बेल्ट या अन्य उपकरण के काम कर रहा था। यदि वो सेफ्टी उपकरण पहने होता तो उसकी जान बच जाती। कर्मचारियों ने कहा कि ये कंपनी प्रबंधन द्वारा मजदूर की हत्या है। इस पर कंपनी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए…
*दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साय*
जितेंद्र मूलतः झारखंड का रहने वाला था। वो दुर्ग आकर अपने परिवार के साथ रह रहा था और जेडी स्पात में काम कर रहा था। जितेंद्र की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी तीन साल और छोटी बेटी 2 साल की है। दोनों के सिर से पिता का साया छिन गया। जितेंद्र की मौत की खबर के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन झारखंड से आज दुर्ग पहुंचेंगे। उसके बाद उसके शव को उसके गांव ले जाकर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा
