छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लोस चुनाव होगा रोमांचक । सभी 11 सीटों पर Bjp-Cong के प्रत्याशी होंगे आमने सामने । इस बार दुर्ग जिले के प्रत्याशियों का जलवा है कायम । बिलासपुर में मचेगा घमासान ।

डेस्क।छत्तीसगढ़ के बचे हुए चार लोकसभा सीटों में प्रत्याशी की घोषणा आज देर शाम कर दी गई। इसी में से एक बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने इस बार भिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बिलासपुर लोकसभा में भले बीजेपी का दबदबा रहा है लेकिन इस बार दुर्ग जिले के नेताओं को छत्तीसगढ़ के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों घोषित होने के मामले में दब दबा बरकरार है। कांग्रेस ने जहां दुर्ग जिले से संबध रखने वाले भूपेश बघेल को राजनांदगांव से , ताम्रध्वज साहू को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से , तो वहीं बीजेपी ने सरोज पांडे को कोरबा से अपना प्रत्याशी बनाया है और इसी के साथ कांग्रेस ने युवा विधायक के तौर पर पहचाने जाने वाले देवेंद्र यादव को बिलासपुर से लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया है।


देवेंद्र यादव इस बार भिलाई से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं उनका राजनीतिक कैरियर भिलाई से कम उम्र में महापौर बनने के साथ शुरू हुई थी । देवेंद्र यादव का नाम कोल स्कैम से भी जुड़ा हुआ है …इसमें उनकी जमानत हाईकोर्ट ने रद्द कर दी है । बिलासपुर लोकसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर देवेंद्र यादव ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिलाई उनकी जन्मभूमि है लेकिन बिलासपुर उनकी कर्म भूमि रहेगी और भी बिलासपुर के लोगों के आवाज को आगे तक लेकर जाएंगे ।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी एक और सूची जारी कर दी है,जिसमें छत्तीसगढ़ की बची हुई सीटों का भी ऐलान हुआ है।इसी कड़ी में बिलासपुर लोकसभा सीट से एक बार फिर दुर्ग जिले को मौका दिया गया है। दुर्ग जिले के भिलाई नगर से विधायक देवेंद्र यादव को बिलासपुर से चुनाव का टिकट दिया गया है देवेंद्र यादव भिलाई नगर से लगातार दूसरी बार विधायक है, वही टिकट मिलने के बाद देवेंद्र यादव ने कहा कि बिलासपुर से उनका बहुत जुड़ाव है, बिलासपुर से बहुत आत्मीयता है वह पहली बार एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने थे,

तो बिलासपुर में ही चुनाव हुआ था और बिलासपुर के लोगों ने ही एनएसयूआई का अध्यक्ष बनाकर उन्हें जिताया था बिलासपुर की सम्मानित जनता से कहता हूं जो विश्वास मुझे भिलाई की चिंता ने दिया है। वही विश्वास मुझे बिलासपुर की जनता से भी मिलेगा बिलासपुर मेरी कर्मभूमि बनेगी और बिलासपुर की जनता के नेतृत्व में बेहतर काम करेंगे और सभी का धन्यवाद देता हूं सभी का आभारी हूं.।


गौरतलब है कि बिलासपुर में कांग्रेस की गुटबाजी किसी से छुपी हुई नही है ऐसे में दुर्ग से बिलासपुर आकर चुनाव लडने वाले यादव किस तरह गुटबाजी को मैनेज करते है यह देखना दिलचस्प होगा ..लेकिन कई मामलों के आरोपों में घिरे देवेंद्र यादव की जीत आसान होती नही दिखाई दे रही है ..बरहाल 4 जून को परिणाम आते ही साफ हो जाएगा की बिलासपुर की जनता इस बार किसे मौका देकर देश की राजधानी दिल्ली भेजती है ..

error: Content is protected !!