छत्तीसगढ़

दहशत और डर के बीच अच्छी खबर….!!!जी भरकर मनाएं होली!!! नहीं है कोई छाया…!!!इन रंगो से खेले होली तो रहेंगे सुरक्षित…??

डंकाराम/छत्तीसगढ़/डेस्क/
सनातन धर्म में होली का पर्व बहुत खास माना जाता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक प्रत्येक वर्ष यह पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है. होली का पर्व आपसी मतभेद को खुल कर प्रेम सद्भाव से रहने का संदेश देता है. होली नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा लाती है. इस बार होलीका दहन 24 मार्च को है तो रंगों की होली 25 मार्च को है…. लेकिन बीते कुछ दिनों से खबरों के जरिए दहशत फैलाकर पाठको की संख्या बढ़ाने के साथ ही होली त्योहार में डर और दहशत की खबरे परोसी जा रही हैं….

दरअसल कुछ दिनों से लोगो के दिलोदिमाग में ये भ्रम फैलाया जा रहा है कि इस बार होली के दिन चंद्रग्रहण की छाया पड़ने वाली है…. बताने वालों ने तो समय और ग्रहण पर राशियों में पड़ने वाले प्रभाव भी बता दिए है…. कई राशियों के बारे में तो ये तक भविष्यवाणी तक कर दी गई है कि इस फलां राशि के जातकों को ग्रहण की छाया शुभ नही है और उनके जीवन में भारी उथल पुथल मचने वाली है…. जाहिर है लोग तरह तरह की आशंकाओं से घिरे हुए है… बहुत सारे लोगो ने होली नही मनाने तक फैसला कर लिया है…. इन दुविधाओं से लोगो को बचाने और लोगों के मन से डर दहशत निकालने डंकाराम की टीम ने भी कुछ ज्योतिषों और धर्म विद्वानों से बात की…. धर्म नगरी रत्नपर भैरव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जागेश्वर अवस्थी के मुताबिक 25 मार्च होली को पढ़ने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान नही है…. इसलिए लोगो को बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है…. लोगो को दिल खोलकर होली मानना चाहिए….उन्होंने कहा है कि आजकल नौसिखिए लोग इस तरह की भ्रामक जानकारी लोगो को दे रहे है जिस वजह से लोग परेशान हो जाते है…डंका राम से बात करते हुए अवस्थी ने बताया है बीते कुछ दिनों से चंद्रग्रहण के बारे में जो भ्रामक जानकारी दी जा रही है वह पूरी तरह से गलत है…. चूंकि पूर्णिमा को चंद्रग्रहण होता है और अमावाया को सूर्यग्रहण… साथ ही चंद्र ग्रहण दिन में नही रात में होता है और सूर्य ग्रहण दिन में…. चूंकि होली के दिन पड़ने वाला ग्रहण सुबह दस बजे से लगने वाला है…. जाहिर है उस समय भारत में दिन होगा जबकि अमेरिका में रात होगी होगी… जाहिर है भारत में इस ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा और न ही सूतक लगेगा…. इसलिए लोगो को डरने की जरूरत नहीं है… लोग जी भरकर होली मनाए लेकिन कुछ बातों का ख्याल भी रखे. समय को देखते पानी को बरबाद न करें…. सुखी होली खेले और साथ ही बाजार में बिकने वाले केमिकल रंगो से बचे…. बल्कि स्व सहायता समूहों के द्वारा बनाई जा रही हर्बल रंगो से होली मनाए….

डर इतना की घरों में होनी वाली साल भर वाली पूजा को करने में असंजस है लोग

ग्रहण को लेकर आ रही भ्रामक खबरों से वे लोग ज्यादा परेशान हो रहे है जिनके यहां साल भर में होनी वाली कुल देवता की पूजा होती है वे इस तरह की खबरों से असंजस की स्थिति में है…. ऐसे लोगो को भी भ्रम में आने की जरूरत नहीं है…यानी होली में किसी तरह का कोई विघ्न नही है…. लोग जी भर कर होली खेले और और उमंग मस्ती और उल्लास के रंगो से होली मनाएं….

error: Content is protected !!