छत्तीसगढ़

कोयला खदानों में महिला चोरों का आतंक । दिनदहाड़े लोहा चोरी की घटना को देतीं हैं अंजाम । एसईसीएल प्रबंधन बना हुआ है तमाशबीन ।

डंकाराम / छत्तीसगढ़ / चिरमिरी

काले हीरे की नगरी चिरमिरी कोयला खदानो मे कबाड़ चोर फिर सक्रिय हो गए है ..कोयला खदानों में दिन दहाड़े महिला चोर बिना किसी भय के खदानों का लोहा काटती नजर आ रही है …पहले नाबलिको के सहारे चोरी करवाने वाले कबाड़ी अब महिलाओं के सहारे खुलेआम चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है …सुरक्षा की गारंटी देने वाला एस ई सी एल प्रबंधक अपनी खुद की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रहा है …पुलिस सुरक्षा के सहारे चल रहे चिरमिरी एसईसीएल प्रबंधक की मिलीभगत की बाते भी सामने आ रही है …

तमाम चोरी की वारदात सामने आने के बाद भी एस ई सी एल प्रबंधक तमाशबीन बन कर चोरी की वारदात का तमाशा देख कर मौन धारण किया हुआ है ..जिसके चलते काबडियो के हौसले बुलंद है और चोर खुलेआम एस ई सी एल की सुरक्षा को चुनौती देते साफ साफ नजर आ रहे है …पर इन तस्वीरों और लगातार खदानों से लोहा और कोयला सहित डीजल चोरी की वारदात सामने से लग रहा है की एस ई सी एल चिरमिरी प्रबंधन खदानो की सुरक्षा कर पाने मे नाकाम साबित हो रहा है …चिरमिरी में कबाड़ की चोरी बड़े जोरों पर हैं. पुलिस और एसईसीएल प्रबंधन तस्करों पर लगाम कसने में नाकाम है.जिसके कारण कोयलांचल क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ चुकी हैं.लेकिन एसईसीएल प्रबंधन चोरी को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है.


चिरमिरी नगर पालिका में काले हीरे की बहुतायत है. यहां की कोयला खदानों से लाखों टन कोयला निकाला जाता है.लेकिन एसईसीएल की खदानों पर चोरों और कबाड़ियों की भी नजर है. पहले चिरमिरी क्षेत्र में कई कोयला खदानें थी.लेकिन समय के साथ कोयला खत्म होता गया और खदानें बंद हुईं.मौजूदा समय में कुछ ही कोल माइंस क्षेत्र में संचालित हैं.लेकिन बची हुई कोयला खदानों में चोरों ने अपनी नजरें इनायत की हैं.क्योंकि बंद पड़ी खदानों के साथ ही चालू खदानों से भी बड़ी संख्या में लोहा चोरी करके चोर और कबाड़ी मालामाल हो रहे हैं.पुलिस और एसईसीएल प्रबंधन समय समय पर चोरों के खिलाफ कार्रवाई तो करता है लेकिन ना तो चोरी रुक रही है और ना ही चोर.

error: Content is protected !!