डेस्क खबरबिलासपुर

कही दिखा रहे हाइवे में चलती गाड़ी में स्टंटबाजी ,तो कही बाइक में निकली चार सवारी ..बिलासपुर में यातयात नियमों की उड़ रही खुलेआम धज्जियां !


डेस्क खबर बिलासपुर ../ प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस की सख्त चेतावनी और लाख  समझाइश के बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। जिंदगी को दांव में लगाकर खुलेआम सड़को पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे है ।पहला वायरल वीडियो बिलासपुर सेदरी रतनपुर मार्ग का बताया जा रहा है जहां हाइवे में तेजी से दौड़ती कार में एक युवक खिड़की से बहार निकल कर स्टंटबाजी करते हुए नजर आ रहा है ,अचानक युवक को लगा कि उसकी इस हरकत को पीछे से आने वाला कोई व्यक्ति अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा है तो तत्काल उसने आप को चलती कार में अंदर कर लिया।


दूसरा वायरल वीडियो कुडुडंड से मंगला जाने वाले रास्ते का बताया जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बाइक में चार लोग आराम से फर्राटा मारते नजर आ रहे है।बाइक सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना है और ना ही इन्हें पुलिस कार्यवाही का कोई डर नजर आ रहा है । हो सकता है कि लगातार महंगे पेट्रोल की वजह से इन लोगों ने एक ही बाइक में सवारी का मन बनाया हो और निकल पड़े यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़कों पर ।


फिलहाल पुलिस के उच्च अधिकारी से लेकर यातायात विभाग लोगो को सड़क हादसों से बचाने के लिए लगातार जनजागरुक अभियान चला रहा है और लोगों को उनकी जिंदगी की अहमियत बता रहा है। समय समय पर सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर भी पुलिसिया कार्यवाही भी  हो रही है। वावजूद उसके लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है जिसकी वजह से हाइवे से लेकर सड़को पर इस तरह की तस्वीर नजर आ रही है ।

error: Content is protected !!