
डंका राम डेस्क/ छत्तीसगढ़/ रायपुर/
छत्तीसगढ़ के पूर्व सी एम भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ सकती है…. महादेव एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी आरोपी बनाया गया है… उनके खिलाफ ई ओ डब्लू में सात धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है …. बघेल के खिलाफ आई पी सी के तहत आपराधिक विश्वास घात और धोखाधड़ी सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए है… जानकारी के मुताबिक भूपेश बघेल और 21 अन्य के खिलाफ चार मार्च को मामला दर्ज किया गया था…
एन लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सी एम के खिलाफ दर्ज हुए इस मामले ने कई कांग्रेसी नेताओ के लिए मुश्किल पैदा कर दी है…
दरअसल महादेव बेटिंग एप जिस पर छह हजार करोड़ से भी अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है… इस मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर आरोप है कि उन्होंने 508 करोड़ रुपए बतौर प्रोटेक्शन मनी ली है…
ये रुपया बघेल के द्वारा महादेव बेटिंग एप के मालिक के खिलाफ कार्यवाही न करने और उन्हें गिरफ्तार न करने के मामले में ये प्रोटेक्शन मनी ली गई है…जिसे लेकर छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो और एकोनामिकल ऑफिशियल विंग की तरफ से एफ आई आर दर्ज करवाई गई है… प्रिवेशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत ये मामला दर्ज कराया गया है… इस एक्ट में प्रावधान हैं कि कोई भी चुना हुआ जनसेवक या नेता करप्शन करने वाले का बचाव करता है या कार्यवाही करने से रोकता है तो उसके खिलाफ ये मामला दर्ज किया जाता है …अब एक नजर डालिए उस एफ आई आर पर जिसमे पूर्व सी एम भूपेश बघेल सहित अन्य खिलाफ मामला दर्ज किया गया है साथ उस एफ आई आर में क्या कुछ लिखा हुआ है और कौन कौन सी धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है उसे भी जानिए…



इधर छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है… बीजेपी ने लोकसभा की 11 सीटो के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी कुछ सीटों में प्रत्याशी उतार दिए है उनमें हाई प्रोफाइल सीट में राजनांदगांव की सीट है जहां से पूर्व सीएम भूपेश बघेल प्रत्याशी बनाए गए है… ऐसे कांग्रेस के अंदर खलबली मच गई है क्योंकि ये कांग्रेस के लिए काफी बड़ा धक्का है… उधर इस मामले में कांग्रेसी नेता विकास उपाध्याय पूर्व सी एम के बचाव में उतर आए हैं उन्होंने कहा है भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए भारतीय जनता पार्टी दोषारोपण कर रही है…और दुष्प्रचार कर रही है…
बहरहाल कांग्रेस के बड़े प्रदेश स्तर के नेताओ की चुप्पी भी बहुत इशारा कर रही है… एन चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व सी एम के खिलाफ हुए इस डेमेज को कांग्रेस केसे कंट्रोल करती है इस पर सभी की निगाहें टिकी है….