छत्तीसगढ़

जिस अस्पताल में मोदी और रमन पैदा हुए उसे कांग्रेस ने ही बनाया-ताम्रध्वज साहू । महासमुंद के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू का बीजेपी पर ताबड़तोड़ हमला,देखिए वीडियो ।

बिलासपुर । महासमुंद लोक सभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू मीडिया से चर्चा करते हुए अलग ही ताव में नजर आए । उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में एक भी कार्य ऐसा नहीं किया है कि जिससे जनता को लाभ हुआ हो । जो जनता से वादे किए गए थे वो निभाया नही है ।महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने अपने बयान में कहा कि 20 साल भी राज करने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पाएगी । आप पूछते होंगे की 75 साल में कांग्रेस ने क्या किया है । जिस अस्पताल में नरेंद्र मोदी जी और डॉ रमन सिंह जी पैदा हुए हैं उस अस्पताल को कांग्रेस ने बनाया है । जिस स्कूल में मोदी और रमन सिंह पढ़े हैं उस स्कूल को हमने खोला है । यहीं से पढ़ कर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बने हैं,इससे बड़ी उपलब्धि हमारी और क्या होगी.

error: Content is protected !!