जेलर बना हैवान ! कैदी ने खोला राज .।
कैदियों के लिए यमराज बने जेलर और पहरेदार .!
सुनिए कैदी का सनसनीखेज खुलासा ..
देखिए ecculisve video

सारंगढ़ …. प्रदेश भर के जेल कैदियों का सुधारगृह की जगह यातना गृह बनते जा रहे है ..चंद पैसों के एवज में
जेल के अधिकारी और कर्मचारी रुपयों के लिए हैवान बन बन रहे है ..सारंगढ़ बिलाईगढ़ उपजेल के ऐसा ही मामला सामने आया है जहा 420 के आरोपी से मारपीट को गई है ..मारपीट की इस वारदात में कैदी को गंभीर चोट आई है ..इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कैदी ने अपने साथ हुई इस क्रूर मारपीट का सच बताते हुए जेल के अंदर चल रही यातनाओं का सच भी मीडिया के सामने लाया है ..कैदी बांदा गांव का रहने वाला है और पिछले 8 माह से 420 के आरोप में जेल में बंद है .जेल के अंदर उसके साथ जमकर मारपीट की गई है जिसके निशान उसके शरीर पर दिखाई भी दिख रहे है ..
जेल में कैदियों से मारपीट का मामला का यह कोई पहला मामला नहीं है ..प्रदेश भर की तमाम जेलों में यही हाल है ..जेलर सहित रसूखदार बंदियों सहित अन्य कर्मचारियों पर गंभीर आरोपों की लंबी फेहरिस्त है.. जहा पैसा नही देने पर जेल के अंदर इसी तरह की बर्बरता की जाती है ..पैसा नही मिलने पर जेल अधिकारियों के इशारे पर कैदियों से पशुओं को तरह व्यवहार किया जाता है ..और बाबा को पैसे वसूलने के लिए कैदियों के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार करते है …अब देखना होगा कि बीजेपी सरकार और
प्रदेश के तेज़ तर्रार गृह मंत्री इन हैवानों से कैसे निपटेंगे…,??? और कब तक इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करते है ..
सारंगढ़ उपजेल में पिछले आठ महीने से 420 के आरोप में बंद आरोपी दिनेश चौहान का आरोप है कि पैसे की मांग को लेकर जेलर और कर्मचारियों ने कैदियों साथ मिलकर उसकी बेरहमी से मारपीट की जिसके कारण उसके गुप्तांग सहित शरीर के कई अंगों में गंभीर चोट आई है .. दिनेश ने पैसे की मांग को लेकर जेलर, संदीप कश्यप,हेड, और हिचामी प्रहरी के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है …दिनेश का कहना है कि उसको पैसे नही देने पर घरवाले से भी मिलने नहीं दिया जाता है ..इसके पहले भी उससे मानसिक प्रताड़ना देकर डरा धमका कर 50 हजार वसूल कर लिया गया है और पैसे की मांग की जा रही थी …पीड़ित कैदी की माने तो जेल में यह सिलिसिला प्रतिदिन होता है .और विरोध करने पर जेलर के इशारे में मारपीट की जाती है द्वारा आफिस के बगल के कमरें में लेजाकर जहां पर कैमरा नही है साथ मारपीट की जाती है ..जेल एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी को चाहिए इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए इस पर त्वरित कार्यवाही करने का आदेश दिया जाए। ताकि आगे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति होने से रोका जा सके और अपराधी सुधर सके ।