रायपुर

क्या आज भी इतनी गरीबी है..?

जब किराया न हो खतरे का सफर करने को मजबूर हो जाते है लोग???
VIDEO..! क्या है पूरा मामला…पढ़िए पूरी खबर

🟪⏭️मज़बूरी या बेवकूफी…………………..आज धमतरी से रायपुर जा रही बस के पीछे लटक कर रायपुर तक यात्रा कर रहा युवक…पीछे से दूसरी बस के यात्रियों ने फोटो खींचकर पुलिस को भेजी..पुलिस ने इस यात्री को बस से उतार कर पूछताछ की तब उसने बताया जाना जरूरी था परंतु 150 रुपए किराया नहीं था देने को*इसलिए इस तरह की यात्रा करना उनकी मजबूरी बन गया

धमतरी….ग्रामीण इलाकों में बस से सफर करने के दौरान… अक्सर लोग कंडेक्टर से टिकट के पैसे कम करने को कहते है… लेकिन टिकट के पैसे बचाने के लिए कोई जान पर ही खेल जाए तो ये हद पार करने वाली बात कही जाएगी।
धमतरी में एक ऐसी ही घटना कैमरे में कैद हो गई… जिसमे एक युवक टिकट के पैसे बचाने के लिए बस के पीछे लगी सीढ़ियों में लटक गया, और इसी तरह से लटके हुए वो अपने गांव तक चला गया।
ये वीडियो एनएच 30 पर धमतरी से राजधानी रायपुर जा रही एक बस का है जिसे दूसरी बस में बैठे एक यात्री ने बनाया, आपको बताना महत्वपूर्ण है कि इस एनएच 30 पर आएदिन हादसे होते रहते है, जरा सी चूक से जान जाने का खतरा बना रहता है, धमतरी से रायपुर के बीच बस का किराया अधिकतम 150 रुपये है.. ऐसे में भी कोई टिकट के थोड़े पैसे बचाने के लिए कोई जान की बाज़ी लगा दे इसे समझदारी तो बिल्कुल नही कहा जायेगा।
धमतरी पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच और कार्रवाई की बात कही है।

error: Content is protected !!