रेल्वे स्टेशन में गोली चलने से मचा हड़कंप ..!
एक्सीडेंटल फायर से एक जवान की मौत एक घायल
VIDEO… घटना का वीडियो आया सामने ..



रायपुर रेलवे स्टेशन में फायरिंग से एक आरपीएसएफ जवान की मौत हो गई है. वहीं इस घटना में ट्रेन में सवार एक यात्री घायल हो गया है. जिसे रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरपीएसएफ जवान का नाम दिनेश चांद बताया जा रहा है. गोली गलती से चलने या हैंडलिंग में किसी तरह की लापरवाही होना, ऐसी जानकारी सामने आई है रायपुर पुलिस ने घटना की पुष्टी की है

जानकारी के अनुसार छपरा से दुर्ग तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस शनिवार सुबह अपने तय समय पर उसलापुर पहुंची। इसके बाद ट्रेन उसलापुर स्टेशन से रायपुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन में आरपीएफ उप निरीक्षक एसडी डी घोष के साथ चार आरपीएसएफ जवान डयूटी पर तैनात थे।
ट्रेन में गोली चलने से मची भगदड़
ट्रेन जैसे ही शनिवार सुबह रायपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इसी दौरान ट्रेन से उतरते समय स्लीपर के कोच नंबर दो से गोली चलने की आवाज आई। गोली आवाज सुनकर ट्रेन सहित रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री दहशत में आ गए। साथी जवान जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि आरपीएसएफ आरक्षक दिनेश चांद ट्रेन के फर्श पर गिरा पड़ा है।
प्राथमिक जांच में कहा जा रहा है कि गोली आरपीएसएफ आरक्षक दिनेश चांद के बंदूक से चली है। जिससे गोली आरक्षक दिनेश के सीने में जा लगी। जबकि इस घटना में एक यात्री भी जख्मी हो गया। दोनों को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। इधर, इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आरक्षक के बंदूक से गोली कैसे चली, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं आरपीएफ के अधिकारी इसे एक्सिडेंटल फायर बता रहे हैं
बाइट/मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, बिलासपुर साकेत रंजन
आज सुबह 5.45 बजे सारनाथ एक्सप्रेस जो छपरा से दुर्ग जा रही थी, उसमे उसलापुर स्टेशन से रायपुर स्टेशन के लिए आरपीएफ़ की टीम एस्कॉर्ट कर रही थी, जिसमें 4 कांस्टेबल और एक सब इन्स्पेक्टर शामिल थे। रायपुर में S2 कोच ट्रेन से उतरते समय एक कांस्टेबल के गन से संभवतः एक्सीडेंटली गोली चल गई । यह गोली खुद उसी कांस्टेबल को लगी और यह गोली उनके शरीर से निकाल कर ऊपर कि बर्थ पर सो रहे एक पैसेंजर को भी लग गई । इस घटना से कांस्टेबल का निधन हो गया , जबकि यात्री को राम कृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी कन्डिशन स्टैबल है । घटना के कारणों की जांच की जा रही है ।