Uncategorized

गणतंत्र दिवस परेड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान निजात की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार..,!
पुलिस कप्तान के अभियान निजात का दिख रहा है असर ..!
जागरूकता से खत्म हो रहा समाज में नशे का जहर ..!

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में गणतंत्र दिवस का उत्सव जोर शोर से मनाया गया। प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव के नेतृत्व में मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में हुआ। जिसमें ध्वजारोहण के बाद संदेश वाचन फिर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसके तहत मार्च पास्ट और झांकियों की भी प्रदर्शनी की गई। बिलासपुर पुलिस के द्वारा लंबे समय से चलाए जा रहें अवैध नशे के खिलाफ अभियान निजात की झांकी को प्रथम स्थान मिला। ज्ञातव्य है कि निजात अभियान को पूर्व में भी कई अवार्ड्स के साथ ही इंटरनेशनल आईएसीपी अवार्ड मिल चुका है।



गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड में आयोजित परेड में कुल 12 प्लाटूनो ने मार्च किया था। परेड के कमांडर प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार व सहायक परेड कमांडर प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा रहे। जिला महिला बल की प्लाटून प्रथम स्थान पर रहीं। जिसकी प्लाटून कमांडर रीना प्रधान थी। दूसरे स्थान पर पुरुष बल का प्लाटून रहा। जिसके कमांडर उपनिरीक्षक चंदन मरकाम रहें।



एसपी संतोष सिंह लंबे समय से विभिन्न जिलों में पदस्थापना के दौरान निजात अभियान चला रहे हैं यह अभियान अवैध नशे के खिलाफ है जिसमें के खिलाफ कार्यवाही के अलावा लोगों को नशे से दूर किया जाता है साथ ही नशे के दुष्प्रभाव से लोगों को जागरुक भी किया जाता है। इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस ने नारकोटिक्स एवं अवैध नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान नशे के खिलाफ थीम में झांकी तैयार कर मुख्य समारोह में उतारा।



झांकी तैयार करने में बिलासपुर एसपी के नेतृत्व में एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल व अर्चना झा के अलावा सीएसपी संदीप पटेल,पूजा कुमार, कृष्णा पटेल, उड्डयन बेहार का विशेष मार्गदर्शन रहा। झांकी में बताया गया कि एक युवा गलत संगति में पड़कर नारकोटिक्स ड्रग्स जैसे नशे का शिकार हो जाता है। नशे के चलते उसके खुद के परिवार समेत दोस्त के परिवार खतरे में आ जाता है। दोनों साथियों में नशे की लत बढ़ती जाती है और एक साथी नशे के चलते सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा बैठता है। वहीं दूसरा साथी नशे की लत पूरा करने चोरी करता है और हत्या जैसे अपराध में भी लिप्त हो जाता है। उस साथी को जेल की सजा होती है।



इस दौरान युवा पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे हैं निजात अभियान के संपर्क में आता है। वन जब अभियान के द्वारा चलाए गए जनजागरुकता और काउंसलिंग के द्वारा बिलासपुर पुलिस के लगातार नियंत्रण और सक्षम संस्था द्वारा काउंसलिंग से नशे से मुक्त होता है। और वो परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत करता है।

निजात अभियान तहत झांकी में नशे के खिलाफ अभियान की सफलता, अपराधिक गतिविधि में कमी और युवाओं को नशे की लत से निजात दिला सुखमय जीवन की एक पहल को झांकी के माध्यम से दर्शाया गया है। जिसके चलते निजात झांकी को द्वारा खूब तारीफ तो मिली ही साथ ही निर्णायक मंडल ने इसे प्रथम पुरुस्कार दिया है।

इन्हें मिला प्रशस्ति पत्र:–

विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कर्मचारी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र से पुरुस्कृत किया गया। पुरस्कृत होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों में नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) शसंदीप पटेल, निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सरकण्डा, उपनिरीक्षक राम नरेश यादव थाना मस्तूरी, सहायक उपनिरीक्षक अवधेश सिंह सिविल लाइन,सहायक उपनिरीक्षक भरत लाल राठौर कोनी, प्रधान आरक्षक 715 राकेश तिवारी यातायात, प्रधान आरक्षक 520 नरेंद्र पात्रे तखतपुर, प्रधान आरक्षक 426 सहदेव भगत रक्षित केंद्र, आरक्षक 621 दिनेश पटेल बिल्हा, आरक्षक सुबोध साहू एसबी, महिला आरक्षक 691 आरती साहू सकरी, आरक्षक 597 विनीत वर्मा कंट्रोल रूम , आरक्षक 944 केशव कश्यप कोतवाली डाइल112, महिला आरक्षक 1506 शकुंतला साहू एसीसीयू और आरक्षक 1046 कमल सोनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सम्मिलित थे’।

error: Content is protected !!