Uncategorized

और छत्तीसगढ़ में यहां शबरी के आस्था बेर से बनी श्री राम की अद्भभुत क्लाकृति…..



छत्तीसगढ़ के डिप्टी सी एम ने बनवाई ये कलाकृति..



बिलासपुर/
अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद चारो ओर आस्था, उमंग और भक्ति की गंगा बह रही है…. छत्तीसगढ़ भी उससे अछूता नहीं है….
*जाकी रही भावना जैसी…*
*प्रभु मूरत देखी तिन तैसी…*
कुछ ऐसा ही है रामायण का ये दोहा जो वर्तमान संदर्भ में बिलकुल सही बैठता है… शहर हो या ग्रामीण इलाका, गरीब हो या अमीर… सभी अपने अपने तरीके से प्रभु श्री राम के चरणों में अपनी अपनी आस्था और भक्ति के भाव समर्पित कर रहे है…. भगवान भोले नाथ के अनन्य भक्त… उनकी भक्ति भाव में डूबे रहने वाले अरुण साव भी भला कब पीछे रहते है… उन्होंने अपनी आस्था कुछ अलग तरीके से प्रभु श्री राम को समर्पित की है… छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा बेर से श्री राम जी विश्व से सबसे बड़ी आकृति बनवाई है… ये अद्भुत कलाकृति उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र लोरमी में बनवाई है…उनके द्वारा बनवाई गई इस अद्भुत कलाकृति का ड्रोन शॉट सामने आया है…

डंका राम इस अद्भुत कलाकृति को अपने पाठकों तक पहुंचा रहा है…. आज के इस शुभ दिन में जब राम लला अपने धाम में विराजे है… ऐसे शुभ मौके पर आप भी इसका दर्शन लाभ ले…
जय श्री राम…

error: Content is protected !!