छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री से जान का खतरा .!
सगी भतीजी का डिप्टी सीएम पर गंभीर आरोप .?
सोशल मीडिया में लगाई न्याय की गुहार .!
पढ़िए पूरी खबर ! सुनिए पूरा बयान .!

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा की भतीजी ने सतनामी समाज के युवक से शादी करने के बाद सोशल मीडिया में जारी किया वीडियो ! वीडियो
डेस्क।छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की भतीजी ने सतनामी समाज के युवक से शादी करने के बाद सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर चाचा पर जान से खतरे का आरोप लगाया है। वीडियो में युवती खुद को कवर्धा जिले की निवासी बता रही है। खुद का नाम अंजली शर्मा और पिता का नाम अजय शर्मा व चाचा का नाम छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा बता रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो संदेश तेजी से वायरल हो रहा है। वही युवती अंजली ने वीडियो जारी कर कहा कि यदि मेरे और मेरे पति के परिवार के साथ कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार उनके चाचा यानी उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होगे । सोशल मीडिया में जारी वीडियो में विजय शर्मा की भतीजी ने कहा, शासन और प्रशासन से निवेदन है कि मैं खुश हूं और हम लोगों को तंग ना करे। और अपनी सुरक्षा की मांग की है वीडियो में अंजलि अपनी मानसिक स्थिति पूरी तरह से स्वास्थ्य होने का दावा भी करती नजर आ रही है
इस मामले में अंजलि के पति ने भी अंजलि के साथ वीडियो शेयर करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाकर अपनी और अपनी पत्नी कि जान का खतरा बताया है । गौरतलब है कि कवर्धा से चुनाव जीतकर आए
भाजपा नेता और नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की छत्तीसगढ़ में प्रखर हिंदूवादी नेता के तौर पर छवि हैं। यह धर्मांतरण,लव जिहाद जैसे मुद्दों पर खुलकर बोलते रहे हैं। बहरहाल इंटर कास्ट शादी से जुड़ा यह मामला चर्चा में हैं। वही इस मामले में अभी पुलिस को किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है ।
