छत्तीसगढ़

बिलासपुर में कांग्रेस को जोर का झटका धीरे से । पिनाल के साथ हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए बीजेपी में । बीजेपी प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने कहा – वेलकम ।

बिलासपुर । विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस नेता पिनाल उपेजा ने हजार कार्यकर्ताओं के साथ आज भाजपा का दामन थाम लिया ।

बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के सामने आज लखीराम ऑडिटोरियम में लंबे समय तक कांग्रेस में काम करने वाले और शक्ति एप में कार्यकर्ता जोड़ने का रिकॉर्ड कायम करने वाले कांग्रेस नेता पिनाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, केंद्र कि मोदी सरकार के नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है । पिछले कई सालों से लगातार कांग्रेस के लिए काम करने के बाद भी पार्टी में कोई पूछ परख नहीं हो रही थी । पिछले 5 सालों में कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए कुछ नहीं किया युवाओं को निराश करने के अलावा कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया है इसलिए आज बिलासपुर विधानसभा के हजार कार्यकर्ता उनके साथ भाजपा का दामन थाम रहे हैं । वहीं भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोग अब भाजपा की रीतिनीति से खुश होकर अपनेआप पार्टी से जुड़ रहे हैं ।

बाइट- अमर अग्रवाल (भाजपा प्रत्याशी)

error: Content is protected !!