बीजेपी -कांग्रेस गठबंधन में चल रहा था लाखो का जुआ ..!
नेताओ और व्यापारियों से लाखो रू जब्त..!
नेताजी के फोटो नहीं खिंचवाने का वीडियो वायरल .!
देखिए EXCULIVE VIDEO !

डेस्क खबर — एक तरफ जहां चुनावी माहौल में राजनैतिक पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ जमकर प्रचार प्रसार में लग कर सत्ता हासिल करने की जुगत में जुटी हुई है तो दूसरी तरफ इन्ही नेताओं के गठबंधन में चल रहे जुए के फड़ के खुलासे की खबर से हड़कंप मचा हुआ है ..बलौदा बाजार जिले में जुआरी बेखौफ होकर जुआ खेल रहे हैं… हालात यह है कि यहां लगने वाले फड़ में दूसरे जिले के लोग भी शामिल हो रहे हैं.… इतना ही नहीं जुआरियों को राजनैतिक संरक्षण भी मिल रहा है….प्रदेश में आदर्श आचार संहिता और जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी इस तरह से जुआ के फड़ का सजाया जाना चिंता का विषय है…. साथ ही पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल भी खड़े करता है…. पुलिस की एक कार्रवाई में जुआ का बड़ा फड़ चलने का खुलासा अब हुआ है….
बता दें कि एसएसपी दीपक झा के निर्देश पर हथबंद और सिमगा पुलिस की संयुक्त टीम ने सिमगा में पूर्व मंडी उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अनिल पांडे के घर पर देर रात रेड कार्रवाई करते हुए 24 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा है…. आरोप है कि यहां भाजपा नेता के संरक्षण में जुआ खिलाया जा रहा था….बता दें कि पुलिस घटना स्थल से 10 लाख 87 हजार 62 रुपए बरामद की है…साथ ही पुलिस ने आरोपियों से 26 मोबाइल, दो कार और 1 बाइक भी जब्त किया है…. पुलिस ने पूरी कार्रवाई में भाजपा नेता अनिल पांडे के पुत्र अनिकेत पांडे, युवा कांग्रेस नेता हरप्रीत सिंह भाटिया रिंकू समेत बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, भिलाई के 24 राजनीतिक दलों के नेता और व्यापारियों को गिरफ्तार किया है…. आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिस तरह से भाजपा नेता के घर पर जुआ का फड़ सजाया गया इससे यही प्रतीत होता है कि नेता आचार संहिता का सम्मान नहीं कर रहे है…. पुलिस कार्रवाई कर यह बताने में अभी सफल रही है कि कोई कितना बड़े पद पर क्यों न हो अगर गलत करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी…. यह भी बता दें कि जिस अनिल पांडे के घर पर यह कार्रवाई हुई है वह भाटापारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के लिए प्रयास कर रहे थे और दावेदारों की सूची में भी उनका नाम शामिल था….इस पूरी कार्रवाई पर सिमगा थाना प्रभारी मंजुलता राठौर ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर अनिल पांडे के घर पर छापा मार कार्रवाई की गई है…. जहां से 24 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत कार्रवाई की गई है वही इस कार्यवाही के बाद से पुलिस की भी इस कार्यवाही की सराहना की जा रही है।