विजय बघेल बीजेपी में जाकर झूठ बोलना भी सीख गए । सीएम का अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी के खिलाफ तीखे बोल ।

दुर्ग । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिला न्यायालय परिसर पहुंचे,जहां उन्होने जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग के लिए 2 करोड़ 53 लाख से स्वीकृत आदर्श ई लाइब्रेरी का लोकार्पण और बार रूम का भूमिपूजन किया ।
इस दौरान पत्रकारों से रूबरू हुए सीएम बघेल ने जगदलपुर प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर पीएससी घोटाले की जिम्मेदार अधिकारियों को जेल भेजने के जवाब में कहा कि शिकायत क्या है वह हमें बताएं हम जांच जरुर कराएंगे।प्रधानमंत्री तो जुमलेबाजी करते हैं, प्रधानमंत्री को झूठा बोलना अच्छा लगता भी नहीं लेकिन उनके झूठ को लोगों को बताना भी जरूरी है।
बिहार की जातिगत जनगणना के मामले में सीएम ने कहा कि बिहार की सरकार ने जातिगत जनगणना करके केंद्र सरकार के गाल पर तमाचा मारा है । यदि राज्य जातिगत जनगणना कर सकता है तो केंद्र क्यों नहीं ?
पाटन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल द्वारा चुनाव को देखते हुए बुलेट पर घूमने के आरोप पर कहा कि पाटन मेरा घर है और मैं वहां पैदल भी चलता हूं और जहां तक विजय बघेल की बात है तो वह भाजपा में जाकर अब झूठ बोलना भी सीख गए हैं।