आत्मानन्द स्कूल वैन में लगी आग । बड़ी लापरवाही की शिकार हुई छात्रा, आग में बुरी तरह झुलसी । वैन चालक फरार ।

टेकचंद कारड़ा
बिलासपुर । आत्मानंद स्कूल की वैन में आग लगने से वेन में बैठे बच्चे बाल बाल बच्चे वही पटवारी की बेटी इस आग में झुलस गई । पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है । पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर बालक हाई स्कूल के पास संचालित आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे वेन एवं अन्य संसाधनों से स्कूल जाते हैं,आज सुबह लगभग 10:00 बजे स्कूली वैन में स्कूल जा रहे बच्चे से भारी वेन जिसमें 6 बच्चियों बैठी थी । तभी मारुति वेन गुरुद्वारा रोड ताम्रकार ज्वेलर्स के पास पहुंची थी, तभी वेन में अचानक आग लग गए। आनन फानन में आसपास के लोगों ने पानी डालकर वेन में लगी आग को बुझाया और वेन में आग लगते ही बच्चे वेन का दरवाजा खोल कर जब तक बाहर निकलते तब तक आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली स्कूली छात्रा आराध्या जो इस घटना में झुलस गई । उसे तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है ।पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है । वेन मे आग लगने के कारणों
का पता लगाया जा रहा है । मौके से वाहन चालक फरार हो गया है ।
पुलिस वेन के फिटनेस प्रमाण पत्र जांच कर रही है ।