बाढ़ के विकराल रूप में फंसी चार जिंदगीया..?
कैसे बची सभी लोगो को जान ..?
देखिए खौफनाक मंजर का दहला देने वाला वीडियो ..



डेस्क खबर …बारिश के चलते सभी नदी नाले अपने पूरे उफान पर है ..ऐसे में कई लोग पिकनिक के बहाने कुदरत के अद्भुत नजारे को देखने खरनाक पिकनिक स्पॉट पहुंच जाते है ..लेकिन कभी कभी ऐसे में इन्ही लोगो की जान पर बन आती है .. ऐसा ही खौफनाक नजारा देखने को मिला जहां पर जब्रज्त बारिश के चलते चार लोग 2युवक और 2 युवती बाढ़ के पानी में घंटो फंसे रहे ..किसी तरह इन लोगों की पहचान कर जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम को मदद से बाढ़ में फंसे सभी चार लोगो को किसी तरह रस्सी की मदद से लगभग 6 घंटों की भारी मशक्कत के बाद सुरक्षित सकुशल बाहर निकाला गया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली ..
मामला कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर ग्राम देवपहरी का है …
जहा एकाएक बारिश तेज होने की देवपहरी पिकनिक स्पॉट में पानी बहाव के विकराल रूप के कारण बाढ़ की स्तिथि निर्मित हो गई जिससे चारो लोग बुरी तरह फस गए,इस दौरान अपने आप को बचाने के लिए वहां निर्मित एक छज्जे पर जाकर सुरक्षित बैठ गए। देवपहरी जलप्रपात पर फंसे नव दंपंत्ती समेत युवक युवती का सफल रेस्क्यू किया गया ..फंसे सभी लोग जांजगीर जिले के रहने वाले बताए जा रहे है ..
