कांग्रेसी नेता और सरपंच पर मारपीट का आरोप ..!
सिटी कोतवाली प्रभारी पर गंभीर आरोप ..?
मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल .!
पीड़िता ने न्याय की लगाई गुहार ..!

डेस्क खबर …पीड़ित महिला ने कांग्रेस नेता और सरपंच पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। ..पीड़िता का आरोप है कि कांग्रेसी नेता और सरपंच ने घर में घुस कर उनके बच्चो और पति सहित महिला के साथ मारपीट करते हुए अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया..महिला ने सिटी कोतवाली पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए है ..इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसके जमकर मारपीट करते हुए दोनो पक्ष नजर आ रहे है
पीड़िता महिला का आरोप है कि थाना प्रभारी ने शिकायत के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है .. बल्कि थानेदार उनको हो गलत बताने की मंशा रखे हुए है ..पीड़िता ने पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए भेदभाव का आरोप भी लगाया है
इस मामले में सरपंच का नाम राजू जांगड़े , नेता का नाम बीरेंद्र जांगड़े बताया जा रहा है ..पीड़िता ने इसी वीडियो के आधार मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की बात कही है .. मामला 6 तारिक दिन गुरुवार का है जहां महिला के घर मे घुसकर सरपंच और उनके सहयोगियों ने मारपीट किया है । पीड़िता का नाम सरोज भाकसार है जो को अपनी शिकायत लेकर कवर्धा जिले के सिटी कोतवाली थाना पहुंची थी इस मामले में पीड़िता ने कवर्धा एसपी से भी शिकायत की है।
