डेस्क खबरबिलासपुर

छ्तीसगढ़ कांग्रेस मे बड़े बदलाव के संकेत, नहीं होगा कोई कार्यकारी अध्यक्ष..!
राहुल गाँधी ने ली क्लास, गुटबाजी रोकने मे प्रदेश के बड़े नेता रहे फ्लाप..??



डेस्क खबर बिलासपुर  ../ कांग्रेसी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ मे लगातार मिल रही करारी हार के बाद कांग्रेस बदलाव का मन बना चुकी है. दिल्ली मे होने वाली बड़ी बैठक में छत्तीसगढ़ में नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा. इस दौरान मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज इस्तीफा सौपेंगे ।
दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है। छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों के अध्यक्ष बदले जाएंगे। इसके अलावा, पार्टी ने यह फैसला किया है कि अब कोई कार्यकारी अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। यह बदलाव राहुल गांधी के सामने पॉलिटिकल एडवाइजर एजेंसियों द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रेजेंटेशन के बाद किया गया है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, अलग-अलग लीडरशिप के कारण प्रदेशों में गुटबाजी बढ़ गई है, जिसके कारण यह बदलाव किया गया है। अब पार्टी एक अध्यक्ष के फार्मूले पर ही निर्भर करेगी। यह बदलाव पार्टी को मजबूत बनाने और गुटबाजी को खत्म करने के लिए किया गया है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि यह बदलाव पार्टी के लिए फायदेमंद होगा और पार्टी को मजबूत बनाने में मदद करेगा। इस बदलाव के बाद पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि पार्टी की स्थिति में सुधार होगा और पार्टी को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। गौरतलब है की कांग्रेस मे आपसी गुटबाजी के कारण नेता एक दूसरे के खिलाफ खुल कर बयानबाजी कर रहे है , तमाम शिकायत दिल्ली दरबार तक पहुँचा रहे है ।

error: Content is protected !!