छत्तीसगढ़बिलासपुर

न्यायधानी के थाने में हंगामा ..,!
हिंदू संगठनों ने बताया लव जिहाद का मामला ..
मामले का सीसीटीवी आया सामने ..!
देखिए exculisve video..!

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर लव जेहाद का मामला सामने आया है। तोरवा थाना क्षेत्र के महिला पुरुषों ने तोरवा थाना का घेराव कर दिया। घेराव कर लव जेहादी,उसकी मां और बहन के खिलाफ़ अपहरण का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाज़ी कर रहे है, वही महिलाएं थाने के अंदर घुसकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे है। दरअसल तोरवा थाना का घेराव कर रहे भीड़ का आरोप है की कल उन्हे यहां की हिन्दू लड़की नीट का एग्जाम देने गई थी।

तोरवा की ही रहने वाली मुस्लिम लड़के आफताब की बहन लड़की से मिलने आई और अपने साथ ले गई। शाम तक लड़की घर नहीं पहुंची तब पता चला की हिन्दू लड़की आफताब की बहन के साथ गई है। लड़की के परिजनो ने जब आफताब के घर कॉल किया तब आफताब की मां ने लड़की के सही सलामत होने की बात कही उसके बाद फोन बंद कर दिया। कल से हिन्दू लड़की के घर नही पहुंचने पर आज हिन्दू लड़की के परिजनो और हिन्दू समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और आफताब उसकी मां और बहन के खिलाफ़ अपहरण का मामला दर्ज़ करने की मांग कर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगें।

error: Content is protected !!