पूर्व सीएम अजीत जोगी की भांजी डॉ. आराधना दास ‘आप’ में हुई शामिल,आप के प्रति बढ़ रही है लोगो में रुचि, आम से लेकर खास सभी ज्वाइन कर रहे है… आप पार्टी, आखिर ये क्यों हो रहा है???

बिलासपुर।2 जुलाई को बिलासपुर में होने वाली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली से पहले बड़ी सफलता मिली है …पार्टी का लगातार जनाधार बढ़ रहा है… आम आदमी पार्टी में छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की भांजी एवं बिलासपुर की डॉक्टर आराधना दास, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के डॉक्टर विंग के प्रदेश महामंत्री डॉ विनोद तोंडे, शिवसेना के जिला उपाध्यक्ष द्वारिका जगत ने प्रदेश प्रभारी संजीव झा की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए.
.. संजीव झा ने सभी नेताओं को पटका और टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई…आप नेता प्रियंका शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लगातार पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है…प्रदेश के अन्य राजनैतिक दलों के नेताओं का भी आम आदमी पार्टी पर विश्वास और भरोसा बढ़ता जा रहा है…जनता के साथ नेताओं को भी आम आदमी पार्टी में भविष्य दिख रहा है… लोगों को अरविंद केजरीवाल का विकास मॉडल पसंद आ रहा है… संजीव झा ने कहा, हम सभी का स्वागत करते हैं और मिलकर दिल्ली और पंजाब के विकास मॉडल की तरह छत्तीसगढ़ का विकास करना चाहते हैं…